UP News: तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और शव को तीन किलोमीटर तक घसीटता रहा, चालक गिरफ्तार, पढ़ें अन्य खबर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Feb 2023 4:58 PM

विज्ञापन

UP News: बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासोल में टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और शव को तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ भागा. यहां पढ़ें यूपी से जुड़ी अन्य खबरें

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासोल में टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और शव को तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ भागा, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार बिल्सी थाने के गांव सिरासोल का रहने वाला उमेश कुमार (22) नाम का युवक शुक्रवार सुबह सैर करने निकला था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उमेश कार के बोनट पर जा गिरा.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक महेश कुमार ने उमेश को कार में लटकाकर तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. उन्होंने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस द्वारा दो गाड़ियों से कार का पीछा कर गाड़ी को घेर लिया. पहिए में फंसे शव को बमुश्किल गाड़ी का पहिया खोल कर निकलवाया गया और कार चालक महेश को कार के साथ हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लखीमपुर खीरी: बाघ के हमले में युवती की मौत

लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत किशनपुर अभयारण्य के ‘कोर जोन’(वन के भीतरी हिस्से में) में लकड़ी बीन रही 18 वर्षीय युवती को एक बाघ ने मार डाला. वन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

घटना स्थल का दौरा करने वाले किशनपुर अभयारण्य के मैलानी रेंज के रेंज अधिकारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की शाम को हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की पहचान पड़ोस के कोरियाना गांव की पार्वती के रूप में हुई है और वह जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करते हुए अभ्यारण्य के मुख्य क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी, जहां बाघों का अक्सर आना-जाना होता है.

शर्मा ने बताया कि लड़की की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे तो बाघ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया. कुछ ही देर बाद लड़की की मृत्यु हो गई. वन अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola