Aligarh News: कोर्ट में पेशी के एक दिन पहले थाने की दूसरी मंजिल से कूदी युवती, हालत नाज़ुक

Aligarh News: बरामद की गई युवती को 11 मई को कोर्ट में पेश किया जाना था, पर 10 मई को रात में ही युवती ने विजयगढ़ थाने में दूसरी मंजिल पर बने महिला बैरक से छलांग लगा दी.
Ailgarh News: अलीगढ़ के विजयगढ़ थाने में दूसरी मंजिल की बैरक से कूदी युवती की हालत नाज़ुक है. युवती को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
बहला फुसलाकर भागी युवती को किया था बरामद… अलीगढ़ के विजयगढ़ की युवती को एटा का युवक एक महीने पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया था.युवती के परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने 5 मई 2022 को युवती को एटा से बरामद कर लिया था.
थाने की दूसरी मंजिल से कूदी युवती...बरामद की गई युवती को 11 मई को कोर्ट में पेश किया जाना था, पर 10 मई को रात में ही युवती ने विजयगढ़ थाने में दूसरी मंजिल पर बने महिला बैरक से छलांग लगा दी. जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाया गया.
युवती की हालत नाज़ुक… 10 मई की रात्रि को युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवती की हालत बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है.
आत्महत्या के लिए उकसाने पर मुकदमा दर्ज… युवती के आत्महत्या के प्रयास करने के बाद परिजनों ने किशोरी के स्वजन ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बादामपुर निवासी आकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकद्दमा दर्ज किया है. मामले की जांच एसपी देहात करेंगे. बता दें कि युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. युवती के पिता ठेला पर फल और सब्जियां बेचने का काम करते है. परिवार में 3 बेटे और 2 बेटी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










