ePaper

यूपी नगर निकाय चुनाव: मथुरा में वोटरों ने लिखा 1245 उम्मीदवारों का भाग्य, नहीं टूटा पिछला वोटिंग का रिकार्ड

Updated at : 04 May 2023 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव: मथुरा में वोटरों ने लिखा 1245 उम्मीदवारों का भाग्य, नहीं टूटा पिछला वोटिंग का रिकार्ड

यूपी मेयर चुनाव 2023 : मथुरा जिला में 892 बूथों पर वोटरों ने मेयर- चेयरमैन के 196 तथा पार्षद-सभासद के 1049 उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी ने अपने मत का प्रयोग किया. 2017 में 46.88 फीसदी ने वोट डाला था. छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो चुनाव शांति के साथ संपन्न हो गया

विज्ञापन

लखनऊ. यूपी नगर निकाय के पहले चरण में मथुरा-वृंदावन नगर निगम, कोसी नगरपालिका और 12 नगर पंचायतों पर शांति के साथ मतदान संपन्न हो गया. यहां 892 बूथों पर वोटरों ने मेयर- चेयरमैन के 196 तथा पार्षद-सभासद के 1049 उम्मीदवारों के लिए अपने मत का प्रयोग किया. मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मेयर पद को लेकर सबसे अधिक चर्चा और गहमागहमी रही. मेयर के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. नगरीय निकाय चुनाव में कुल 955651 मतदाता में 517198 पुरुष और 416453 महिला मतदाता हैं. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. हालांकि कुछ स्थानों पर इवीएम के कारण चुनाव बाधित होने की खबरें हैं. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो चुनाव शांति के साथ संपन्न हो गया.

मेयर- अध्यक्ष पद के इन उम्मीदवारों का भाग्य हुआ तय

नगर निगम मथुरा-वृंदावन में मेयर के 8 उम्मीदवार का भाग्य इवीएम में बंद हो गया. वहीं नगर पालिका- पंचायत के अध्यक्ष पद के कोसी में 13, छाता में 18, नंदगांव में 11, चौमुहां में 5, गोकुल में 11, गोवर्धन में 21, सौंख में 10, राधाकुंड में 16, बरसाना में 16 और फरह में 11 , राया में 15, बाजना में 10, बल्देव में 11, महावन में 20 प्रत्याशी की किस्मत लिखी गयी.

मेयर के लिए इनके बीच हुआ मुकाबला

मथुरा-वृंदावन मेयर पद के लिए भाजपा के विनोद अग्रवाल, सपा के तुलसीराम शर्मा, कांग्रेस समर्थित राजकुमार रावत, आम आदमी पार्टी के प्रवीन भारद्वाज, कांग्रेस के सिंबल हाथ के पंजे पर चुनाव लड़ रहे श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू, बसपा के राजा मोहतसिम अहमद, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की बबीता और रमेश चुनाव मैदान में हैं.

पार्षद- सभासद पद कहां- कितने प्रत्याशी

नगर निगम मथुरा-वृंदावन में पार्षद पद के 399 उम्मीदवार थे. वार्ड सभासद के उम्मीदवारों में कोसी में 86, छाता में 48, नंदगांव में 28, चौमुहां में 33, राया में 58, बाजना में 36, बल्देव में 43, महावन में 41, गोकुल में 20, गोवर्धन में 92, सौंख में 27, राधाकुंड में 29, बरसाना में 61 और फरह में 38 प्रत्याशी ने जाेर आजमाइश की.

कहां- कितने मतदान केंद्र – मतदेय स्थल पर पड़े वोट

नगर निगम मथुरा वृंदावन में 181 मतदान केंद्र, 666 मतदेय स्थल, फरह नगर पंचायत (नपं) में 2 मतदान केंद्र, 10 मतदेय स्थल , गोवर्धन में 12 मतदान केंद्र और 37 मतदेय स्थल, सौंख नपं में 3 मतदान केंद्र और 10 मतदेय स्थल, राधाकुंड नपं में 5 मतदान केंद्र और 10 मतदेय स्थल, बरसाना नपं में 12 मतदान केंद्र और 29 मतदान, चौमुहां में 5 मतदान केंद्र और 15 मतदेय स्थल, नंदगांव में 3 मतदान केंद्र और 12 मतदेय स्थल, कोसीकलां में 15 मतदान केंद्र और 44 मतदेय स्थल, छाता में 9 मतदान केंद्र और 24 मतदेय स्थल, बाजना में 3 मतदान केंद्र और 10 मतदेय स्थल, राया में 6 मतदान केंद्र और 25 मतदेय स्थल, गोकुल में 5 मतदान केंद्र और 10 मतदेय स्थल, महावन में 3 मतदान केंद्र और 11 मतदेय स्थल और बल्देव में 3 मतदान केंद्र और 16 मतदेय स्थल हैं. इस प्रकार पूरे जिले में 268 मतदान केंद्र और 892 मतदेय स्थल हैं.

undefined
2017 में कहां कितने फीसदी मतदान

मथुरा में 2017 के नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत गोकुल में सबसे अधिक 80.76 फीसदी वोट पड़े थे. नगर निगम-वृन्दावन-मथुरा में 2017 में 41.36 फीसदी वोट पड़े थे. नगर पालिका परिषद कोसी कलां में 59.26, नगर पंचायत गोकुल में 80.76 गोवर्धन में 59.4, चौमुहॉं में 66.87 छाता में 65.5 नन्दगॉंव में 65.9 फरह में 71.59 बरसाना में 70.7 फीसदी वोट पड़ा था. नगर पंचायत-बल्देव में 67.71 बाजना में 76.83 महावन में 72.94 राधाकुण्ड में 67.06 राया में 66.31 फीसदी तथा नगर पंचायत-सौंख में 80.19 फीसदी मतदान हुआ था.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola