यूपी लखीमपुर खीरीः लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड ने ही की थी प्रेमी की हत्या, फरार युवती को पुलिस ने दबोचा
Published by : Shweta Pandey Updated At : 03 Jun 2023 11:39 AM
यूपी के लखीमपुर खीरी में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपी युवती ने हत्या करने की वजह का खुलासा भ किया है.
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने अपने ही प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपी युवती ने हत्या करने की वजह का खुलासा भी किया है.
दरअसल लखीमपुर खीरी के चमरुआ गांव में गुरुवार को एक युवक की लाश मिली थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड ने ही अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया था. आरोपी गर्लफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
सूत्रों ने बताया गांव कोरैय्या चमरू का रहने वाला 24 साल का अमित कुमार अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता था. गुरुवार को वह प्रेमिका रिंकी के साथ अंबाला से लखीमपुर खीरी आया था. मृतक के पिता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि घर आने के कुछ ही घंटे बाद रिंकी ने उनके बेटे अमित की हत्या कर दी.
#SPKheri @GaneshPdSaha के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 02.06.2023 थाना फरधान पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्ता रिंकी पुत्री प्यारेलाल को गिरफ्तार किया गया। pic.twitter.com/HBGZYeRlfv
— KHERI POLICE (@kheripolice) June 2, 2023
Also Read: UP: लखीमपुर खीरी में मां और बेटी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव, जांच में सामने आई ये वजह…
मृतक के पिता की तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने युवती से पूछताछ की. जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी अमित की हत्या की बात कबूल कर ली है. युवती ने बताया कि उसने प्रेमी की हत्या गला घोंटकर की थी. प्रेमी अमित शराब पीने का आदी था. आए दिन वह अपनी प्रेमिका पर शक करता रहता था और उसके साथ मारपीट करता था. जिससे परेशान होकर लड़की ने दुपट्टे से युवक की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










