ePaper

बरेली मंडल की तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस को नोटा से भी कम वोट मिले, ऐसा रहा प्रदर्शन

Updated at : 16 Mar 2022 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली मंडल की तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस को नोटा से भी कम वोट मिले, ऐसा रहा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की 25 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को उतारा था. इनमें से तीन विधानसभा सीटें ऐसी रहीं, जहां कांग्रेस प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले.

विज्ञापन

UP Election Results 2022: बरेली मंडल की तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस को नोटा से भी कम वोट मिले हैं. बाकी 22 विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों को 10 हजार वोट भी नहीं मिले हैं. इससे खराब स्थिति कांग्रेस की किसी भी चुनाव में नहीं हुई है.

नोटा से कम कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में काँग्रेस ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की 25 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को उतारा था. मगर, बदायूं की बिसौली सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की प्रज्ञा यशोदा को 1089 वोट यानी 0.44 फीसद मत मिले, जबकि यहां नोटा को 1787 यानी 0.71 फीसद वोट मिले. शेखुपुर विधानसभा में कांग्रेस की ममता देवी को 1454 यानी 0.59 फीसद मत मिले, जबकि नोटा में 1773 यानी 0.72 फीसद वोट मिले.

Also Read: Bareilly News: बीजेपी की रणनीति के आगे सपा-कांग्रेस और बसपा की सोशल इंजीनियरिंग फेल, पढ़ें विस्तार से
अलका सिंह को सबसे कम 1482 वोट मिले

इसी तरह से पीलीभीत की शहर विधानसभा के प्रत्याशी शकील अहमद नूरी को 1042 यानी 0.40 फीसद और नोटा को 1188 यानी 0.46 वोट मिले थे. बरेली में कांग्रेस के मीरगंज से चुनाव लड़ने वाले मुहम्मद इल्यास अंसारी को सबसे अधिक वोट मिले हैं. उन्हें 5288 वोट मिले हैं, जबकि बिथरी चैनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली अलका सिंह को सबसे कम 1482 वोट मिले हैं.

Also Read: Bareilly: बरेली मंडल की 20 सीटों पर BJP का दबदबा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता, जानें SP-BSP का क्या हुआ
भाजपा को बरेली मंडल में तीन सीट का नुकसान

भाजपा को बरेली मंडल में सिर्फ तीन सीट का नुकसान हुआ है. 2017 में बरेली मंडल की 25 में से 23 विधानसभा सीट भाजपा के पास थीं. मगर, इस बार 20 सीट भाजपा के पास हैं, लेकिन भाजपा ने शाहजहांपुर और पीलीभीत में क्लीन स्वीप किया है. सपा को सिर्फ बदायूं और बरेली में पांच सीट मिलीं हैं, लेकिन बसपा और कांग्रेस को 25 में से एक भी सीट नहीं मिल पाई. इनका कोई प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में भी नजर नहीं आया.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola