Bhadohi News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 373 करोड़ की 74 विकास परियोजनाओं की घोषणा पर कही यह बात...

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2021 2:26 PM

विज्ञापन

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी बिना किसी देरी के योजनाओं पर योजनाओं की घोषणा कर रही है. रविवार को भदोही में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 373 करोड़ रुपये की लागत की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

विज्ञापन

भदोही. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी ओर से पुरजोर कोशिश कर रहे है. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी बिना किसी देरी के योजनाओं पर योजनाओं की घोषणा कर रही है. रविवार को भदोही में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 373 करोड़ रुपये की लागत की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इस बीच उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर जुबानी प्रहार किया.

बता दें कि ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में वह 373 करोड़ की 74 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे. इसके अलावा इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के 16 विभागों के कुल 3300 लाभार्थियों में प्रमाण पत्र भी वितरण किया.

इस अवसर उन्होंने प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के समर्थन में कहा कि हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश पूरी तरह से अपराधमुक्त हो जाए. उन्होंने कहा, ‘हमारा संकल्प है कि हम न तो किसी बहन को अपराधियों के हाथों विधवा होने देंगे और न ही किसी बच्चे को अनाथ होंगे.’ इस बीच उन्होंने प्रदेश की पिछली सरकारों पर तंज कसते हुये कहा कि प्रदेश में पहले की सरकारें सिर्फ अपने परिवार का भला करती थीं. मगर उनकी सरकार नारा है, ‘सबका साथ, सबका विकास.’

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनशील व जनहित के लिए समर्पित सरकार सुरक्षा देती है. शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर तबके को उपलब्ध कराने का कार्य करती है. आज मातृ वंदन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन सुरक्षा व जीवन ज्योति योजना जैसी तमाम योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola