UP Chunav 2022: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, यहां जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jan 2022 8:24 AM
BJP Candidate List for UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची में 107 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी. वहीं दूसरी लिस्ट में 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.
BJP Candidate List for UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है. वहीं पहले चरण के मतदान से पहले इस समय सभी राजनीतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे हैं. इन उम्मीदवारों के जरिए वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करना चाहते हैं. इस कड़ी में भाजपा ने अपने आठ और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.
-
हरी ओम वर्मा- अमांपुर से
-
ममतेश शाक्य- पटियाली से
-
वीरेंद्र वर्मा – मारहरा से
-
संजीव कुमार दिवाकर- जलेसर से
-
प्रियारंजन आशु दिवाकर- किशनी से
-
सिद्धार्थ शंकर दोहरे- भरथना से
-
गुड़िया कठेरिया – ओरैया से
-
पूनम संखवार- रसूलाबाद से
बीजेपी ने पटियाली सीट से ममतेश शाक्य, मारहरा से वीरेंद्र वर्मा और जलेसर से संजीव कुमार दिवाकर पर ही दोबारा विश्वास जताया है. इसके अलावा किशनी सीट से सीट से साल 2017 में हारने वाले संजीव कुमार जाटव को दोबारा टिकट न देकर अबकी बार डॉ. प्रियारंजन आशु दिवाकर को चुनावी मैदान में उतारा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची में 107 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी. वहीं दूसरी लिस्ट में 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.
उत्तर प्रदेश विधानसभा 2017 के चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 325 सीट पर जीत हासिल की थी. इसमें से बीजेपी ने अकेले 312 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 9 और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थी. कुल 403 सीटों में से 54 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन, 19 पर बीएसपी ने जीत हासिल की थी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजों में अन्य दलों और निर्दलीयों के हिस्से में 5 सीटें थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










