Prayagraj News: UP चुनाव को लेकर उमा भारती बोलीं, मेरे ही एडवांस वर्जन हैं योगी आदित्यनाथ, तय है BJP की जीत
Published by : Sohit Kumar Updated At : 17 Nov 2021 1:12 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने अपनी गंगा यात्रा के दौरान कहा कि, योगी जी मेरे ही एडवांस वर्जन हैं. आगामी विभानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.
Prayagraj News: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार को गंगा यात्रा के तहत प्रयागराज पहुंची. उमा भारती ने त्रिवेणी संगम में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत की. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, योगी जी मेरे ही एडवांस वर्जन हैं. आगामी विभानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.
इससे पहले उमा भारती सर्किट हाउस से रवाना होकर नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के घर के सामने स्थित मंदिर दर्शन करने पहुंची थी. संगम दर्शन करने के बाद वह विंध्याचल धाम दर्शन के लिए रवाना हो गईं.
गौरतलब है की उमा भारती इस समय गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा यात्रा पर निकली हैं. इस दौरान संगम पर उमा भारती की सुरक्षा में झूंसी थाना प्रभारी यश पाल सिंह और दारागंज थाना प्रभारी पूरी फोर्स के साथ तैनात रहे.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










