ePaper

UP Election: पहले चरण की ऐसी हॉट सीट, जिसने जीता हमेशा बनी है उसकी सरकार, इस बार है रोचक है मुकाबला

Updated at : 09 Feb 2022 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election: पहले चरण की ऐसी हॉट सीट, जिसने जीता हमेशा बनी है उसकी सरकार, इस बार है रोचक है मुकाबला

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: साल 2017 में भाजपा विधायक ने यहां से जीत हालिस की और सत्ता में भी भाजपा ही आयी. वहीं ले 2012 और 2007 के चुनावों में यहां से क्रमश: सपा और बसपा विजयश्री हासिल की और सूबे में उनकी ही सरकार बनी.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है. पहले चरण का मतदान कल यानि 10 फरवरी को होना है. वहीं पहले चरण के लिए प्रचार का शोर थम चुका है. बता दें कि पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान होना है, जिसमें योगी सरकार के नौ मंत्री भी चुनावी मैदान में होगा. वेस्‍ट यूपी में 11 ज‍िलों में हो रहे इस चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच मुख्‍य मुकाबला माना जा रहा है, लेक‍िन इन सबके बीच पहले चरण की ऐसी कई सीटें हैं जो कई वजहों से हॉट बनी हुई हैं. ऐसी ही एक हॉट सीट है हस्तिनापुर.

बता दें कि महाभारत के कालखंड में कभी पांडवों की राजधानी रही हस्तिनापुर के बारे में यह कहा जाता है कि जिसने भी जीत ली उसी पार्टी की सूबे में सरकार बननी है. यही वजह है कि इस विधानसभा के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने यहां पर सोच समझकर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. भाजपा यहां से दो बार जीत का परचम लहरा चुकी है. बता दें कि कांग्रेस ने यहां से एक्ट्रेस अर्चना गौतम को टिकट देकर इस सीट को चर्चा में ला दिया है.

Also Read: अखिलेश यादव पर पूछे गए सवाल पर गच्चा खा गए सपा प्रत्याशी, दस्यु ददुआ के बेटे वीर सिंह का आया ऐसा जवाब
पिछले चुनाव में भाजपा ने लहराया था परचम

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटिक ने बसपा के योगेश वर्मा को 36,062 वोटों के मार्जिन से हराया. बीजेपी को 99,436 वोट मिले. बसपा 63,374 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही. सपा 48,979 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थी. 2012 की बात करें तो समाजवादी पार्टी के प्रभु दयाल वाल्मीकि ने पीईएसपी पार्टी के योगेश वर्मा 6,000 से ज्यादा वोटों के मार्जिन से हराया था.

जिसने जीता उसकी बनी सरकार 

बता दें कि साल 2017 में भाजपा विधायक ने यहां से जीत हालिस की और सत्ता में भी भाजपा ही आयी. वहीं ले 2012 और 2007 के चुनावों में यहां से क्रमश: सपा और बसपा विजयश्री हासिल की और सूबे में उनकी ही सरकार बनी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola