ePaper

UP Chunav 2022: घोरावल विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 07 Mar 2022 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: घोरावल विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में आने वाले घोरावल विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में शाम पांच बजे तक 56.95 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में आने वाले घोरावल विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में शाम पांच बजे तक 56.95 प्रतिशत मतदान हुआ. सोनभद्र जिला उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है. इसकी सीमाएं देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से लगी हैं. सोनभद्र इंडस्ट्रियल जोन में आता है. सोनभद्र जिले में ही घोरावल विधानसभा सीट आती है, जो अपने आप में काफी अहमियत रखता है. घोरावल विधानसभा सीट राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में आती है.

इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने अनिल कुमार, सपा ने रमेश चंद्र दुबे, बसपा ने मोहन कुशवाहा और कांग्रेस ने विदेश्वरी सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

घोरावल विधानसभा सीट से 2017 में भारतीय जनता पार्टी से अनिल कुमार मौर्य ने समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र दुबे को 57649 वोटों के अंतर से हराया था. 2012 में घोरवाल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र ने जीत हासिल किया था. उन्होंने बीएसपी के अनिल कुमार मौर्या को हराया था. रमेश चंद्र को 87708 वोट मिले थे, वहीं बीएसपी के अनिल कुमार मौर्या को 72521 वोट मिले थे.

घोरावल विधानसभा सीट पर एससी और एसटी वर्ग के मतदाताओं की तादाद अधिक है. मौर्या बिरादरी के वोटर भी यहां निर्णायक भूमिका निभाते हैं. मौर्य 55 हजार, ब्राह्मण 45 हजार, यादव 22 हजार, पटेल 35 हजार, दलित 41 हजार, वैश्य 28 हजार, बियार, बिन्द और चौहान 22 हजार, क्षत्रिय 14 हजार, कनौजिया 12 हजार, मुस्लिम 21 हजार, कोल 16 हजार, कायस्थ 6 हजार, नाई 4500 और बैसवार मतदाताओं का संख्या 10 हजार है.

घोरावल विधानसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 45 हजार 795 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 88 हजार 270 और महिला मतदाताओं की संख्या एक 57 लाख 525 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola