UP Chunav 2022: दुद्धी विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2022 6:19 PM
UP Chunav 2022: छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में आने वाले दुद्धी धानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में शाम पांच बजे तक 56.95 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में आने वाले दुद्धी विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में शाम पांच बजे तक 56.95 प्रतिशत मतदान हुआ.
दुद्धी विधानसभा सीट
यह यूपी विधानसभा की अंतिम सीट है. दुद्धी (एसटी) विधानसभा सीट से इस समय बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के हरिराम चेरो विधायक हैं. उन्होंने बसपा के विजय सिंह को 1,085 मतों से हराया था. 2017 में यहां 63.82 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने रामदुलार गोंड, सपा ने विजय सिंह गौड़, बसपा ने हरिराम चेरो और कांग्रेस ने बसंती पनिका को टिकट दिया है.
दुद्धी सीट का सियासी इतिहास
-
2017- हरिराम चेरो- अपना दल (एस)
-
2012- रूबी प्रसाद- निर्दलीय
-
2007- चंद्रमणि प्रसाद- बसपा
-
1996, 2002- विजय सिंह गौड़- सपा
-
1991, 1993- विजय सिंह गौड़- जनता दल
-
1989- विजय सिंह गौड़- निर्दलीय
-
1980, 1985- विजय सिंह गौड़- कांग्रेस
-
दुद्धी विधानसभा में मतदाता
-
कुल मतदाता – 3,16,866
-
पुरुष – 1,69,910
-
महिला – 1,46,956
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










