UP Chunav 2022: बालामऊ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2022 6:30 PM
UP Chunav 2022: तीसरे चरण के बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. हरदोई जिले में आने वाले बालामऊ विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ. हरदोई जिले में शाम पांच बजे तक 55.29 प्रतिशत प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. तीसरे चरण के बाद आज चौथे दूसरे चरण का मतदान हुआ. हरदोई जिले में आने वाले बालामऊ विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में मतदान हुआ. हरदोई जिले में शाम पांच बजे तक 55.29 प्रतिशत प्रतिशत मतदान हुआ. 2012 में हुए परिसीमन में प्रदेश के 26 जिलों की कुल 126 विधानसभा सीटों का नामोनिशान मिट गया था. इस परिसीमन में प्रदेश के चुनावी इतिहास के पन्ने का अतीत बन चुकी विधानसभा की सीटों में सबसे अधिक हरदोई जिले की छह सीटें थीं. इन नई सीटों में से एक बालामऊ विधानसभा भी थी. जिसे सुरक्षित सीट बनाया गया था.
विधानसभा सीट पर 2012 में चुनाव हुआ था. इसमें समाजवादी पार्टी का बहुजन समाज पार्टी ने कड़ी टक्कर दी. इस चुनाव को सपा ने मात्र 173 वोट के बेहद कम मार्जिन से जीता था. वहीं बालामऊ विधानसभा सीट पर 2017 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रामपाल वर्मा ने बसपा के नीलू सत्यार्थी को 22888 मतों से पराजित किया था.
बालामऊ (सुरक्षित) विधानसभा में कुल 3,46,819 मतदाता हैं. यहां पिछली बार 54.1 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस बार कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने रामपाल वर्मा, सपा ने रामबली वर्मा, बसपा ने तिलकराज और कांग्रेस ने सुरेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है. वर्तमान में यहां से बीजेपी के रामपाल वर्मा विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










