UP Chunav 2022: बिल्हौर और बांदा के बीजेपी विधायक ने दिया इस्तीफा, थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jan 2022 10:04 PM

विज्ञापन

UP Chunav 2022: बिल्हौर विधानसभा सीट से विधायक भगवती प्रसाद सागर ओर बांदा से विधायक ब्रजेश प्रजापति ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. माना जा रहा है कि वे सपा में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में मंगलवार का दिन सियासी भूचाल लाने वाला रहा. श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन छोड़ने वाले विधायकों की होड़ सी लगनी शुरू हो गई. बिल्हौर विधानसभा सीट से विधायक भगवती प्रसाद सागर ओर बांदा से विधायक ब्रजेश प्रजापति ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया.

सूत्रों के मुताबिक, कुछ बीजेपी विधायकों के टिकट कटने की बात कही जा रही है. इसी के चलते पार्टी से विधायक इस्तीफा दे रहे हैं. कयास लगाया जा रहा है कि दोनों विधायक समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं.

Also Read: Swami Prasad Maurya Resigns: BJP का विकेट गिरना शुरू? स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद ओपी राजभर ने दिया इशारा
भगवती प्रसाद सागर कौन हैं

बता दें कि, भगवती प्रसाद सागर ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन की और झांसी जिले के मऊरानीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर विधायक बने. बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बसपा सरकार में मंत्री भी नियुक्त किया था, लेकिन बीजेपी की लहर को देखते हुए वह भाजपा से जुड़े और 2017 में बिल्हौर सीट को जीतकर एक बार फिर विधायक चुने गए.

Also Read: Swami Prasad Maurya Resigns: स्वामी प्रसाद मौर्य पहले भी बदल चुके हैं पाला, जानें कैसा रहा अब तक का सफर

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola