जानें कब आएगा UP Board 10th 12th Result 2023, आधिकारिक वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Apr 2023 11:11 AM

विज्ञापन

UP Board Result 2023 Updates, kab Aaega UP Board Ka Result Date and Time: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है. इस समय अंकों का सारणीकरण और परिणाम तैयार करने का काम चल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. करीब 58 लाख से ज्यादा छात्रों को अपने बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इतंजार है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य खत्म कर लिया है. जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. लेटेस्ट अपडेट व रिजल्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें

जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड अप्रैल 2023 के दूसरे सप्ताह में हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बोर्ड जल्द रिजल्ट रिलीज डेट और टाइम की सूचना दे सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से सावधान रहे और ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें.

UP Board Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट 2023 upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in टाइप करें.

इसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के होमपेज को आगे बढ़ाएगा.

फिर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद स्क्रीन पर एक नई यूपी बोर्ड हाईस्कूल परिणाम विंडो खुलेगी

यहां पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और उसके बाद कैप्चा कोड भरें.

फिर ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए ‘व्यू रिजल्ट’ बटन पर क्लिक करके सबमिट करें.

इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

फिर यूपीएमएसपी ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट 2023 प्रिंट कर लें.

इस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट

UP Board 10th Result 2023 (Kab Aayega), इस पर जल्द ही अपडेट आने वाला है. बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है. upmsp.edu.in पर आने वाली हर खबर को यहां ट्रैक किया जा रहा है.

UP Board Result 2023: 10वीं व 12वीं रिजल्ट अलग अलग होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अलग अलग जारी किया जाएगा. हालांकि, UP बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर जारी करेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola