UP Election 2022: अखिलेश यादव पर अनुराग ठाकुर का तंज- ‘BJP सरकार में दंगल, सपा राज में सिर्फ दंगे हुए’
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2021 6:40 PM
केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा की समाजवादी विकास रथ यात्रा को विनाश यात्रा करार दिया. मोदी कैबिनेट में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा सरकार को दंगे और बीजेपी सरकार को दंगल की सरकार बताया.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के आगरा में इंटरनेट एक्सचेंज के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला. वहीं, केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा की समाजवादी विकास रथ यात्रा को विनाश यात्रा करार दिया. मोदी कैबिनेट में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा सरकार को दंगे और बीजेपी सरकार को दंगल की सरकार बताया.
एकलव्य स्टेडियम में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का समापन होना था. इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी पहुंचे. उन्होंने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उनका कहना था कि काला धन किसके पास है? यह सभी को पता है. रेड हो रही है तो ऐसे लोगों को दिक्कतें स्वाभाविक हैं. ऐसे लोग जवाब देने की बजाय छुट्टी पर हैं. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दंगा होता था. बीजेपी सरकार में दंगल होता है.
अखिलेश यादव पर अनुराग ठाकुर का तंज- ‘BJP सरकार में दंगल तो सपा के राज में सिर्फ दंगे हुए’ pic.twitter.com/Unt9ruVWml
— Prabhat Khabar UP (@prabhatkhabarup) December 23, 2021
इंटरनेट एक्सचेंज के शुभारंभ में केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा सरकार की रथ यात्रा पर जवाब देते हुए कहा कि चुनाव से पहले यह रथ यात्रा है, सरकार आने पर यह विनाश यात्रा बन जाती है. सरकार बनने के बाद प्लॉट सुरक्षित नहीं, दुकान सुरक्षित नहीं, बेटी सुरक्षित नहीं, बच्चा स्कूल से घर नहीं आता, मां दरवाजे पर खड़ी इंतजार करती है. कहीं अपहरण तो नहीं हो गया. व्यापारी अपने निश्चित समय से घर पर ना पहुंचे तो पत्नी को डर रहता है, कहीं थैला तो नहीं छीन गया, गोली तो नहीं मार दी. कहीं लूट तो नहीं हो गई. किसान रात को पानी नहीं लगाता क्योंकि उसे पता है कि अगर यहां से उसका अपहरण हो गया तो वो गंगा की कटरी में ही मिलेगा.
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डॉक्टरों ने लोगों को मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए सलाह देना बंद कर दिया था. क्योंकि आगरा के ही एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को बदमाश भूरा से डर था कि जिसकी वजह से उन्होंने मॉर्निंग वॉक तक बंद कर दी थी. लेकिन, अब उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का यह स्वर्णिम युग चल रहा है.
(रिपोर्ट:- राघवेंद्र सिंह, आगरा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










