UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की ugcnet.nta.nic.in पर जल्द, जानें कैसे डाउनलोड करें
UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 उचित समय पर जारी की जाएगी. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड सकते हैं.
UGC NET Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए उचित समय पर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 जारी करेगी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी. बता दें कि चरण 2 की परीक्षा 19, 20, 21 और 22 जून 2023 को आयोजित की गई थी. आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
-
यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.
-
आंसर की चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन हो जाएगी. आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए एजेंसी 2-3 दिनों की अवधि प्रदान करेगी. आपत्ति उठाए जाने वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को फीस के रूप में आवश्यक राशि का भुगतान करना होगा.
एक बार ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
Also Read: Admission in NSD 2023: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से सीखें अभिनय के गुर, ऐसे पा सकते हैं प्रवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए