UGC NET 2023 दिसंबर परीक्षा का आंसर की इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

रिपोर्ट के मुताबिक आंसर की 28 दिसंबर, 2023 तक आने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एनटीए उचित समय पर यूजीसी नेट 2023 दिसंबर आंसर की जारी करेगी.
UGC NET 2023 December Answer key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए उचित समय पर यूजीसी नेट 2023 दिसंबर आंसर की जारी करेगी, जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आंसर की 28 दिसंबर, 2023 तक आने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि लिखित परीक्षा 6, 7, 8, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद आपत्ति विंडो भी खुल जाएगी. आपत्ति विंडो 2-4 दिनों तक खुली रहेगी. उम्मीदवार आपत्ति उठाए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रसंस्करण शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करके आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं. फीडबैक की समीक्षा की जाएगी और आंसर की में आवश्यक परिवर्तन किए जाएंगे.
-
यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
-
होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट दिसंबर उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा
-
सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
-
आंसर की जांचें और पेज डाउनलोड करें
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
-
आवेदन संख्या (Application number)
-
जन्म की तारीख (Date of birth)
Also Read: Sarkari Naukri 2023 LIVE: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक की निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
यूजीसी नेट 2023 दिसंबर उत्तर कुंजी एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध होगी.
Also Read: Bank Jobs: आईडीबीआई बैंक में इन पदों के लिए आवेदन करने का आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




