UG NEET Result 2022: 300 से अधिक अभ्यर्थी सफल, सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिलेगा एडमिशन

UG NEET Result 2022: धनबाद में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में करीब 300 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 50 को 600 के करीब या फिर इससे अधिक अंक आये है. इनको सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन मिलेगा. जानकारी के अनुसार इस बार का कटऑफ 570 अंक के करीब रह सकता है.
UG NEET Result 2022: धनबाद में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में करीब 300 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 50 को 600 के करीब या फिर इससे अधिक अंक आये है. इनको सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन मिलेगा. जानकारी के अनुसार इस बार का कटऑफ 570 अंक के करीब रह सकता है. ऐसे में जितना अधिक अंक होगा उसे मनचाहा मेडिकल कॉलेज मिल सकता है. रिजल्ट को लेकर परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वालों में खुशी है.
यूजी नीट की परीक्षा में बरवाअड्डा बिराजपुर की रहने वाली नेहा कुमारी को 685 अंक आया है. नेहा को जिला के अभ्यर्थियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त हुआ है. वहीं, दूसरे स्थान पर बस्ताकोला के कृष्णांशु चौधरी को 655 अंक प्राप्त हुआ है. सत्यम कुमार सिंह को 637, राखी कुमारी को 635, वैष्णवी कुमारी को 628, मो सारिक अनवर को 627 अंक समेत अन्य शामिल हैं.
छात्र-छात्राओं का दबदबा बराबरी का रहा. परीक्षा के परिणाम में 600 के करीब या फिर इससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग बराबर है. लड़कियां गायनी स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं, वहीं लड़कों का झुकाव मेडिसिन, सर्जरी व न्यूरो के प्रति अधिक है.
यूजी नीट (National Eligibility cum Entrance Test) का रिजल्ट जारी हो गया. इस्पात नगरी बोकारो के 150 से अधिक छात्रों ने नीट-2022 क्रैक किया है. नीट-2022 में बोकारो के छात्रों का जलवा छाया रहा. सफल छात्रों के घर-परिवार में खुशी है. नीट या राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा देश की इकलौती प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से अंडरग्रेजुएट मेडिकल व डेंटल कोर्सों में प्रवेश मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




