लातेहार: ईंट भट्ठा में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन

पत्नी की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

शनिवार की सुबह भठ्ठा में काम करनेवाले लोग जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने दोनों को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उठे. इसके बाद इसकी सूचना अमरवाडीह पिकेट प्रभारी कुबेर साव को दी.

विज्ञापन

Latehar News: प्रखंड के चमातू पंचायत अंतर्गत तिलैयाटांड़ गांव स्थित ईंट भट्ठा में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार भट्ठा संचालक तिलैयाटांड़, चमातू निवासी 26 वर्षीय सुदेश उरांव (पिता फूलदेव उरांव) व मारंगलोइयां, बालूमाथ निवासी 25 वर्षीय प्रवीण कुमार (पिता ईश्वर उरांव) शुक्रवार देर रात खाना खाकर ईंट भट्ठा में सोने चले गये थे. वे ईंट भट्ठा के ऊपर चढ़कर सो रहे थे, जबकि भट्ठा के नीचे आग लगी हुई थी. दोनों युवकों ने ओस से बचने के लिए खुद को तिरपाल से ढक रखा था.

विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों युवकों की जांच की

शनिवार की सुबह भठ्ठा में काम करनेवाले लोग जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने दोनों को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उठे. इसके बाद इसकी सूचना अमरवाडीह पिकेट प्रभारी कुबेर साव को दी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों युवकों की जांच की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया.

पुलिस कर रही हर पहलू पर जांच

पुलिस का कहना है कि, दोनों युवकों की मौत दम घुटने से हुई है. वैसे पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर, मृतक प्रवीण उरांव के पिता ईश्वर उरांव ने हत्या की आशंका जतायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola