Bareilly News: दबंगों से रास्ता मांगा तो युवक को धारदार हथियार से पीट दिया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2021 8:15 PM
आरोप है कि इस पर आरोपी दबंग ने मारपीट शुरु कर दी. वहीं एक आरोपी ने पथराव किया. जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए और एक आरोपी ने उनके बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया.
Bareilly News: बरेली जिले के थाना भोजीपुरा के एक गांव से पिता की दवा लेने आए युवक को रास्ता मांगने पर दबंगों ने हमला कर दिया. विवाद शुरू होते ही पथराव किया और फिर धारदार हथियार से घायल किया.
युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इज्जतनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बरेली के थाना भोजीपुरा के मुड़िया हाफिजगंज निवासी राम स्वरुप गंगवार ने बताया कि उनका बेटा देवेश दवा लेने को अपने दो दोस्तों के साथ शहर आया था. वो दवा लेकर देर शाम वापस घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही कुछ लोग स्कूटी लेकर खड़े हुए थे.
जिनसे उनके बेटे ने स्कूटी हटाकर रास्ता देने को कहा तो वो बुरा मान गए. आरोप है कि इस पर आरोपी दबंग ने मारपीट शुरु कर दी. वहीं एक आरोपी ने पथराव किया. जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए और एक आरोपी ने उनके बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया. इससे देवेश की आंख पर गंभीर चोट आई है और दोस्त भी घायल हो गया है. इस मामले में थाना इज्जतनगर पुलिस ने दबंगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.
(रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद, बरेली)
Also Read: Bareilly News: बरेली में इकलौते बेटे ने पंखे से लटककर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










