ePaper

Bareilly News: बरेली में इकलौते बेटे ने पंखे से लटककर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में...

Updated at : 19 Nov 2021 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली में इकलौते बेटे ने पंखे से लटककर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में...

परिजनों ने गुरुवार को उससे बात करने के लिए कई कॉल किए. मगर, फोन नहीं उठा. इस पर रात को मकान मालिक को कमरे में देखने के लिए भेजा गया. उन्होंने काफी देर तीसरी मंजिल के कमरे पर दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने किराए के मकान में पंखे से लटककर जान दे दी. उसने इसी साल बीए की परीक्षा पास की थी. वो पढ़ाई के साथ एक क्लीनिक में पार्ट टाइम जॉब करता था. युवक की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था.

शहर के सिविल लाइंस स्थित एक क्लीनिक और डीडीपुरम में पार्ट टाइम जॉब करने वाला जसवंत (22) निवासी मरगापुर थाना क्योलड़िया अपनी दो बहनों के साथ थाना बारादरी क्षेत्र के कुसुम नगर में मुन्नी देवी के मकान में किराए पर रहता था. दिवाली पर सभी लोग घर चले गए. लेकिन, दोनों बहन नहीं लौटीं. वो अकेला ही रह रहा था.

परिजनों ने गुरुवार को उससे बात करने के लिए कई कॉल किए. मगर, फोन नहीं उठा. इस पर रात को मकान मालिक को कमरे में देखने के लिए भेजा गया. उन्होंने काफी देर तीसरी मंजिल के कमरे पर दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला. जब खिड़की से देखा तो जसवंत का शव पंखे से लटका था.

मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजन भी पहुंच गए. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस में शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है.

(रिपोर्ट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)

Also Read: बरेली में शान से निकला जुलूस-ए-गौसिया, डीजे के साथ आई अंजुमन को शामिल होने से रोका

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola