Bareilly News: बरेली में ट्रक मैकेनिक की पेचकस से गोदकर हत्या, पुलिस को इन पर शक...

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2022 11:09 PM

विज्ञापन

ट्रक मैकेनिक नन्हे बुधवार रात घर के पास ही सुलभ शौचालय की छत पर सोने गया था. उसने 11 बजे तक पड़ोसियों से बात की. इसके बाद सोने चला गया. वह गर्मियों में अक्सर सुलभ शौचालय की छत पर ही सोता है. गुरुवार को मकैनिक के साथ काम करने वाला युवक नन्हें को उठाने आया, तो नन्हें का शव खून से लथपथ पड़ा था.

विज्ञापन

Bareilly News: शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के आजाद इंटर कॉलेज के पास बने पुराने सुलभ शौचालय की छत पर गुरुवार को ट्रक मैकेनिक नन्हे (40 वर्ष) का शव मिला है. मृतक के शव को पेचकस से गोदा गया था. उसके शव पर पेचकस से गोदने के करीब 15 निशान हैं. ट्रक मैकेनिक की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.

सुलभ शौचालय की छत पर ही सोता था

ट्रक मैकेनिक नन्हे बुधवार रात घर के पास ही सुलभ शौचालय की छत पर सोने गया था. उसने 11 बजे तक पड़ोसियों से बात की. इसके बाद सोने चला गया. वह गर्मियों में अक्सर सुलभ शौचालय की छत पर ही सोता है. गुरुवार को मकैनिक के साथ काम करने वाला युवक नन्हें को उठाने आया, तो नन्हें का शव खून से लथपथ पड़ा था. उसने परिजनों को जानकारी दी. तुरंत ही परिजन मौके पर पहुंचे.

मृतक के भांजे पर शक

हत्या से इलाके में दहशत फैल गई. कुछ ही देर में बारादरी थाना पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. पुलिस को मृतक के भांजे पर शक है. इसके चलते उसको हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. कुछ लोगों ने बताया की भांजे से नन्हें का एक-दो बार झगड़ा हो गया था. इसीलिए पुलिस ने उसको शक के आधार पर उठाया है. मृतक ट्रक मैकेनिक नन्हे के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी. हालांकि, कई जगह मृतक के रिश्ते की बात चल रही थी. मगर इससे पहले ही हत्या हो गई.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola