आगरा में सूदखोरों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

आगरा के कमला नगर क्षेत्र में सूदखोरों से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

विज्ञापन

आगरा. आगरा के कमला नगर क्षेत्र में सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूदखोर लगातार उनके भाई को परेशान कर रहे थे. इसी वजह से लंबे समय से वह तनाव में चल रहा था और उसने आज यह आत्मघाती कदम उठा लिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के लोहिया नगर में अनु जाट नाम का एक युवक रहता था. अनु कमला नगर में ही किचन गैलरी के नाम से दुकान चलाता था.

सूदखोरों पर ब्याज वसूलने का आरोप

रविवार को वह घर से रेस्टोरेंट पर गया था और करीब दोपहर 01 बजे उसने रेस्टोरेंट के अंदर ही जहर खा लिया. परिजनों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह उसे रेस्टोरेंट्स से अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनु जाट की बहन रीना ने बताया कि उसके भाई ने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे और वह उन पैसों की ब्याज भी समय पर दे रहा था. लेकिन लंबे समय से पैसे उधार देने वाले सोनू डाबर और किशोर उससे अनावश्यक पैसे की मांग कर रहे थे. जिसकी वजह से वह काफी समय से तनाव में चल रहा था. वहीं रीना ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपी तीन बार घर पर आए और उनके भाई से बदतमीजी भी की.

Also Read: UP News: नीट परीक्षा में हाई हील से हुई दिक्कत, छात्रों की उतरवाई गयी बेल्ट, सिर्फ टीशर्ट वालों को दिया प्रवेश
सूदखोरों पर ब्याज वसूलने का आरोप

वहीं उन्होंने कहा कि अगर तूने पैसे नहीं दिए तो तुझे उठा कर ले जाएंगे और इसी वजह से उसने तनाव में आकर जहर खाया है. घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की है साथ ही अनु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्रभारी कमला नगर विपिन गौतम का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. घरवाले सूदखोरों पर ब्याज वसूलने का आरोप लगा रहे हैं. परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola