ePaper

बदले की कार्रवाई : शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु को TMC ने कांथी नगरपालिका के अध्यक्ष पद से हटाया

Updated at : 30 Dec 2020 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बदले की कार्रवाई : शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु को TMC ने कांथी नगरपालिका के अध्यक्ष पद से हटाया

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में कांथी नगरपालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. सौमेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के हालिया राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए थे.

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में कांथी नगरपालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. सौमेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के हालिया राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए थे.

तृणूल कांग्रेस के कुछ नेताओं का आरोप है कि पिछले दो महीने से वह अपने भाई के जनसंपर्क कार्यक्रमों में मदद कर रहे थे. उनके एक अन्य भाई एवं तृणमूल सांसद दिव्येंदु अधिकारी ने इस फैसले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित’ बताया है.

तमलूक से सांसद दिव्येंदु अधिकारी ने कहा कि वह पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के ‘वफादार कार्यकर्ता’ बने रहेंगे और मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के सामने यह मुद्दा उठायेंगे. उन्होंने कहा, ‘वह मेरी नेता हैं. मुझे उन पर पूरा भरोसा है.’

Also Read: पश्चिम बंगाल में सौरभ गांगुली होंगे भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार? दिलीप घोष ने दिया ये जवाब

सांसद ने कहा कि वह कांथी नगरपालिका भवन से अब काम नहीं करेंगे. नगरपालिका भवन में सांसद का कार्यालय है. वह अब वहीं से काम करेंगे. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है, जब शुभेंदु अधिकारी ने कहा था,‘मेरे परिवार में कमल खिलेगा.’

उनके पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं. राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी 19 दिसंबर को मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में नौ विधायकों और एक सांसद के साथ भाजपा में शामिल हुए थे.

Also Read: बोलपुर में बोलीं ममता बनर्जी, धर्मनिरपेक्षता पर नफरत की राजनीति को हावी नहीं होने देगी रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola