Jharkhand: शादी समारोह से अगवा कर आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता रिम्स रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2023 3:10 PM
झारखंड के लोहरदगा जिले में एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दो युवकों ने नाबालिग को शादी समारोह से अगवा कर घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. वहीं, नाबालिग का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है.
कुड़ू (लोहरदगा), अमित कुमार राज. लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में पहुंची आदिवासी नाबालिग लड़की को दो युवकों ने अगवा कर लिया है. जिसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. लड़की के गायब होने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की तो लड़की बंद पड़े ईट भट्ठे में बेहोशी की हालत में मिली.
घटना की सूचना मिलने पर कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. दोनों दुष्कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मामले के लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, लगभग 13 साल की नाबालिग आदिवासी लड़की अपने घर के बगल में आयोजित शादी समारोह में पहुंची थी. गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे लड़की अचानक गायब हो गई. परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि गांव के दो युवक लड़की को ले गए हैं. ग्रामीण लड़की को खोजते हुए बंद पड़े ईंट भट्ठे में पहुंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी.
Also Read: बंगाल में नाबालिग से रेप और हत्या मामले को लेकर पुलिस से झड़प, BJP ने कहा-CM ममता बनर्जी को देना चाहिए इस्तीफा
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. रात में ही थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, जोसफीना हेम्ब्रम, राजकुमार बैठा, प्रेम कुमार और सुरेश उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लड़की को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करते हुए, लड़की को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर लड़की को लोहरदगा सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
पुलिस ने रात में ही एक आरोपी को हिरासत में लिया. वहीं, रातभर छापामारी के बाद शुक्रवार अहले सुबह दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों ने आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. लड़की को इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस की निगरानी में लड़की का इलाज चल रहा है. कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










