ePaper

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में अब दो और भारतीय भाषाओं में अनुवाद संभव

Updated at : 26 Jan 2024 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में अब दो और भारतीय भाषाओं में अनुवाद संभव

Microsoft Translator - माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ी और मणिपुरी को शामिल करना अपनी नवीन भाषा प्रौद्योगिकियों तथा समाधानों के जरिए भारत की भाषाई विविधता का समर्थन और उन्हें सशक्त बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने अपने अनुवादक मंच माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में दो और भारतीय भाषाओं छत्तीसगढ़ी तथा मणिपुरी को शामिल किया है. इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर अब कुल 20 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने में मदद करेगा. इनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के साथ-साथ दो अन्य स्थानीय भाषाएं भोजपुरी तथा छत्तीसगढ़ी शामिल हैं. यह देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं हैं.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ आधिकारिक भाषाओं से परे विस्तार प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के प्रति माइक्रोसॉफ्ट के समर्पण को रेखांकित करता है.’’ माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ी और मणिपुरी को शामिल करना अपनी नवीन भाषा प्रौद्योगिकियों तथा समाधानों के जरिए भारत की भाषाई विविधता का समर्थन और उन्हें सशक्त बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

Also Read: Google Chrome में जुड़े 3 AI फीचर्स, ज्यादा टैब्स खोलकर रखने वालों के लिए आया ये खास ऑप्शन

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola