Agra News: विश्व धरोहर दिवस पर पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब फ्री में कर सकेंगे ताज का दीदार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2022 3:40 PM
18 अप्रैल को ताज व्यू प्वाइंट से पर्यटकों को ताजमहल का फ्री में दीदार कराया जाएगा. ताजमहल के पार्श्व में स्थित ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. यहां से ताजमहल का दीदार कर पर्यटक रोमांचित होते हैं.
Agra News: प्रेम की निशानी और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आगरा पहुंचते हैं. वहीं, ताजमहल को देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के मौके पर ताजव्यू से ताजमहल का दीदार फ्री में कराया जाएगा. विश्व धरोहर दिवस के मौके पर पर्यटकों को यह खास तोहफा दिया जा रहा है.
हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है. विश्व धरोहर दिवस मनाना दुनिया की सभी पुरानी धरोहरों को सुरक्षित रखना और उनके प्रचार प्रसार का माध्यम है. पिछली बार भी विश्व धरोहर दिवस पर सभी स्मारकों को फ्री कर दिया गया था. इस दौरान पर्यटकों ने देश के सभी स्मारकों के साथ आगरा में स्थित ताजमहल का फ्री में दीदार किया था.
Also Read: ताज महल का रात में दीदार कर पायेंगे पर्यटक, लंबे समय बाद कल से फिर खुलेगा ऐतिहासिक स्मारक
18 अप्रैल को ताज व्यू प्वाइंट से पर्यटकों को ताजमहल का फ्री में दीदार कराया जाएगा. ताजमहल के पार्श्व में स्थित ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. यहां से ताजमहल का दीदार कर पर्यटक रोमांचित होते हैं. इसी को मद्देनजर रखते हुए 18 अप्रैल को यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को गोल्फ कोर्ट की सुविधा भी दी जाएगी.
Also Read: Agra News: राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ ताजमहल का किया दीदार, सुरक्षाकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो
एडीए द्वारा बनाए गए ताज व्यू प्वाइंट की टिकट दर विदेशी पर्यटकों के लिए ₹200 दिन और ₹300 रात की थी. लेकिन अप्रैल महीने में 4 दिन तक यह फ्री रहेगा. साथ ही एडीए ने यह भी तय किया है कि सामान्य दिनों में स्वदेशी पर्यटकों से लिए जाने वाले ₹150 की दर को अब ₹50 कर दिया है. वहीं सूर्योदय से रात्रि 12:00 बजे तक पर्यटक यहां से ताज का दीदार कर सकेंगे.
रिपोर्ट – राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










