ePaper

बंगाल: पुरी से टूरिस्ट को लेकर कोलकाता की ओर आ रही बस नारायणगढ़ में पलटी, 40 पर्यटक जख्मी

Updated at : 01 Oct 2023 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल: पुरी से टूरिस्ट को लेकर कोलकाता की ओर आ रही बस नारायणगढ़ में पलटी, 40 पर्यटक जख्मी

20 लोगों की चोट गंभीर होने के कारण उन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर उन्हें प्रशासन की मदद से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया.

विज्ञापन

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), जीतेश बोरकर : ओडिशा के पुरी से टूरिस्टों को लेकर आ रही प्राइवेट बस पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत नारायणगढ़ इलाके में पलट गई. बस में सवार 40 लोग घायल हो गये. घटना रविवार को हुई. बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर पुरी से लौट रही थी. रविवार सुबह खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर उकुनमारी इलाके में अनियंत्रित होकर टूरिस्ट बस खेत में पलट गई. इसकी वजह से 40 लोग जख्मी हो गए. सुबह-सुबह यह भयावह हादसा होने से इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई. तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सबसे पहले मकरामपुर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां 20 लोगों की चोट गंभीर होने के कारण उन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर उन्हें प्रशासन की मदद से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया.

25 सितंबर को मुर्शिदाबाद से घूमने निकले थे 65 लोग

बताया जा रहा है कि सितंबर महीने के अंतिम कुछ दिन लगातार छुट्टी का समय होने के कारण 25 सितंबर को मुर्शिदाबाद के लालबाग इलाके से 65 लोग एक टूरिस्ट बस में सवार होकर दीघा और पुरी घुमने गए थे. पुरी से वापस गंगासागर की ओर जाने के लिए वे कोलकाता लौट रहे थे. इसके बाद सभी को मुर्शिदाबाद वापस घर लौटना था.

  • दुर्घटना में जख्मी हुए लोगों में 20 की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा है इलाज

  • 25 सितंबर को मुर्शिदाबाद से 65 टूरिस्टों को लेकर पुरी व दीघा के लिए रवाना हुई थी बस

  • पुरी के बाद दीघा होते हुए गंगासागर जाने के लिए कोलकाता की तरफ आ रही थी बस

पलटकर खेत में जा गिरी बस, चालक भी गंभीर

रविवार सुबह अचानक चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद टूरिस्ट बस अचानक सड़क से उतरकर झाड़ियों से होते हुए नीचे खेत में जा गिरी. पुलिस का कहना है कि बस दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए बस को यांत्रिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. गंभीर रूप से घायलों में बस का चालक भी शामिल है. चालक का बयान लेने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि बस दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुई.

Also Read: पश्चिम बंगाल: बिहार जानेवाली बस में छापामारी, हथियार के साथ तस्कर अरेस्ट, रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola