ePaper

चतरा का खैवा बंदारू जलप्रपात सैलानियों को कर रहा आकर्षित, जानें क्या है इसकी विशेषता

Updated at : 20 Dec 2023 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा का खैवा बंदारू जलप्रपात सैलानियों को कर रहा आकर्षित, जानें क्या है इसकी विशेषता

प्रकृति प्रेमी यहां फुदकते हुए हिरण, कोटरा समेत कई जानवरों को निहार सकते हैं. मोरों को नृत्य करते देखा जा सकता है. यहां कबूतरों की फड़फड़ाहट और पक्षियों की सुरीली आवाज लोगों को खूब भांति है.

विज्ञापन

मो तसलीम, चतरा : चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड की कटिया पंचायत में स्थित खैवा बंदारू जलप्रपात सैलानियों को आकर्षित कर रहा है. यहां नववर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच कर पिकनिक मनाते हैं. साथ ही जलप्रपात का आनंद उठाते हैं. इसका मनमोहक दृश्य देखते ही बनता है. यहां पत्थरों में कई आकृतियां देखने को मिलती है. यदि यहां दह में एक पत्थर फेंक दिया जाता है, तो सुरीली प्रतिध्वनि सुनायी पड़ती है. कलकल बहता पानी सैलानियों को आकर्षित करता है. हर साल 15 दिसंबर के बाद सैलानियों का आना शुरू हो जाता है. नववर्ष के मौके पर यहां चतरा, सिमरिया, लावालौंग के अलावा लातेहार जिले से भी सैलानी आते हैं और पिकनिक मनाते हैं. यहां रहने के लिए यात्री शेड की व्यवस्था हैं. बिजली, पानी की सुविधा उपलब्ध है.

क्या है विशेषता

झरनो से गिरता पानी लाेगों को सुकून देता है. प्रकृति प्रेमी यहां फुदकते हुए हिरण, कोटरा समेत कई जानवरों को निहार सकते हैं. मोरों को नृत्य करते देखा जा सकता है. यहां कबूतरों की फड़फड़ाहट और पक्षियों की सुरीली आवाज लोगों को खूब भांति है.

Also Read: चतरा के जिन गांवों में चलती थी गोलियां वहां के बच्चों ने थामी कॉपी-किताब, जानें कैसे बदली तस्वीर

ऐसे पहुंचे

चतरा-बगरा पथ पर 10 किमी दूरी तय कर बधार पहुंचा जा सकता है. बधार से पश्चिम दिशा में छह किमी दूरी तय कर यहां पहुंचा जा सकता है. बाइक व चार पहिया वाहन से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा लावालौंग की ओर से भी जलप्रपात तक पहुंचने का रास्ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola