ePaper

PHOTOS: जा रहे हैं कानपुर तो इन टॉप 4 जगहों पर जाना न भूलें

Updated at : 21 Jan 2024 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: जा रहे हैं कानपुर तो इन टॉप 4 जगहों पर जाना न भूलें

Kanpur Tourist Destinations: अगर आप कानपुर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि यहां घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Kanpur Tourist Destinations: उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित कानपुर बेहद खूबसूरत सिटी है. यहां टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें भी हैं. अगर आप कानपुर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि यहां देखने के लिए कौन सी जगहें है.

undefined
मोती झील

कानपुर में घूमने जा रहे हैं तो मोती झील जरूर विजिट करें. यह बेनाझाबर रोड पर स्थित बेहद सुंदर झील है. इसे शहर का सबसे पुराने पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है. यहां आप बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं.

undefined
चिड़ियाघर

कानपुर में देखने के लिए चिड़ियाघर भी है. जो करीब 190 एकड़ में फैला हुआ है. यह जू सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है. यहां आपको देखने के लिए शेर, चीता, टाइगर, गोरिल्ला, भालू, बंदर, खरगोश, हिरण, मगरमच्छ आदि देखने को मिल जाएंगे.

Also Read: जल्द बना लें भुवनेश्वर, कोणार्क से लेकर पुरी तक घूमने का प्लान, यहां देखें आईआरसीटीसी का ये लेटेस्ट टूर पैकेज
undefined
श्री राधा कृष्ण मंदिर

कानपुर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर जाना न भूलें. इस मंदिर को जे. के. मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. कानपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को यह जगह खास पसंद है. इस मंदिर में श्रीराधाकृष्ण की मूर्ति है. इसके अलावा श्री लक्ष्मीनारायण, श्री अर्धनारीश्वर, नर्मदेश्वर और श्री हनुमान जी की भी यहां मूर्ति है.

Also Read: ये है बिहार का ‘Mini Shimla’, जल्द बना लें घूमने का प्लान
undefined
बिठूर

कानपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर बिठूर एक बेहद सुंदर नगर है. जो गंगा के किनारे बसा हुआ है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक, यह भगवान राम के पुत्रों लव और कुश की जन्मस्थली है. लोगों का मानना है कि महाकाव्य रामायण की रचना भी यहीं हुई थी. यहां नानाराव पेशवा का किला, मंदिर, और कई प्राचीन स्थलों के अवशेष हैं.

Also Read: Nainital Tourist Places: नैनीताल में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola