ePaper

बंगाल पंचायत चुनाव : तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा का ठीकरा केंद्रीय बलों पर फोड़ा

Updated at : 08 Jul 2023 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल पंचायत चुनाव : तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा का ठीकरा केंद्रीय बलों पर फोड़ा

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से शुरू हुआ हिंसा का दौर अब भी नहीं थमा है. वोटिंग शुरू होने से पहले भी जमकर हिंसा हुई. करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वोटिंग से पहले और उसके बाद हिंसा रोकने में केंद्रीय बल नाकाम रहा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान चल रहा है. वोटिंग के दौरान कई जिलों में हिंसा हुई. आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी. इस हिंसा के लिए पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्रीय बलों को जिम्मेदार ठहराया है. तृणमूल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि केंद्रीय बलों के जवान वोटर्स पर दबाव बना रहे हैं कि वे भाजपा को वोट करें.

भाजपा को वोट देने का दबाव बना रहे जवान : टीएमसी

कुणाल घोष ने कहा है कि नंदीग्राम-1 के 35 नंबर बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था. वहां केंद्रीय बलों की कोई जरूरत नहीं थी. बावजूद इसके, वहां सेंट्रल फोर्सेज को तैनात किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बूथ पर केंद्रीय बलों के जवान वोटर्स से घूम-घूमकर कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दीजिए. लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता.

मुर्शिदाबाद में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला

उधर, मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर में कथित तौर पर सीपीएम समर्थकों ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया. तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पहले उन्होंने पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की. लेकिन, केंद्रीय बलों के जवान विधि-व्यवस्था बनाये रखने में नाकाम रहे. तृणमूल ने यह भी कहा है कि माकपा खून-खराबा करने वाले अपने पुराने लोगों के संपर्क में अभी भी है.

केंद्रीय बलों की मौजूदगी में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. मालदा जिले के मानिकचक में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर बम सेहमला किया गया. इसमें तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हो गयी. इतना ही नहीं, नदिया के नारायणपुर-1 ग्राम पंचायत में माकपा समर्थकों ने हमारी उम्मीदवार हसीना सुल्ताना के पति पर खुलेआम गोली चलायी.

माकपा ने टीएमसी पर देसी बम से किया हमला

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले हमारे समर्थकों और कार्यकर्ताओं पर देसी बम से हमला किया. सत्तारूढ़ दल ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद जलपाईगुड़ी के सालबरी-2 ग्राम पंचायत में भाजपा समर्थकों ने हमला किया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गये.

साजिश के तहत करायी गयी केंद्रीय बलों की तैनाती

तृणमूल कांग्रेस ने यह भी कहा है कि पहले तो भजपा, कांग्रेस और माकपा ने यह कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती जरूरी है. टीएमसी ने आगे कहा है कि ऐसे में इस बात की आशंका बढ़ गयी है कि चुनावों में हिंसा के लिए इन लोगों ने सोची-समझी साजिश के तहत केंद्रीय बलों की नियुक्ति बंगाल में वोटिंग के दौरान करवायी है.

नदिया में सुभाष बनर्जी के घर हमला

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बताया है कि नदिया के हंसखाली-2 स्थित मामजोआन ग्राम पंचायत में भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवार सुभाष बनर्जी के घर पर हमला किया. कुणाल घोष ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के लोग दहशत फैला रहे हैं और केंद्रीय बलों के जवान चुपचाप देख रहे हैं.

Also Read: Bengal Panchayat Election 2023 LIVE: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान 6 की मौत 9 घायल, कई जगह आगजनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola