ePaper

टाइगर श्राफ को मिला शादी का प्रपोजल, एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट, कहा कुछ सालों . . .

Updated at : 12 Dec 2020 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
टाइगर श्राफ को मिला शादी का प्रपोजल, एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट, कहा कुछ सालों . . .

अभिनेता टाइगर श्राफ को आज के दौर का एक्शन स्टार माना जाता है. एक्टर की फैन फॉलोविंग भी काफी हैं. अकसर उनके फैंस अभिनेता की तस्वीरों को देखकर कमेंट और रिएक्ट करते हैं. इन दिनों एक्शन स्टार को सोशल मीडिया पर शादी का प्रपोजल मिला है, जिसपर अभिनेता ने कमेंट किया है, जो काफी मजेदार है.

विज्ञापन

अभिनेता टाइगर श्राफ को आज के दौर का एक्शन स्टार माना जाता है. एक्टर की फैन फॉलोविंग भी काफी हैं. अकसर उनके फैंस अभिनेता की तस्वीरों को देखकर कमेंट और रिएक्ट करते हैं. इन दिनों एक्शन स्टार को सोशल मीडिया पर शादी का प्रपोजल मिला है, जिसपर अभिनेता ने कमेंट किया है, जो काफी मजेदार है.

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “मुझसे शादी कर लो. यूके आओ.” इसपर अभिनेता ने जवाब दिया है, “शायद कुछ वर्षों में, जब मैं आपका समर्थन कर सकता हूं … तब तक सीखने और कमाने के लिए बहुत कुछ.”

undefined

इतिहास की शिक्षिका थी टाइगर की पहली क्रश

टाइगर ने अपने निजी जीवन के बारे में बताया कि उनकी पहली क्रश उनकी इतिहास की शिक्षिका थी. एक्टर ने यह भी साझा किया कि दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उनके पसंदीदा अभिनेता हैं क्योंकि वह उनकी तरह आगे बढ़ना चाहते हैं .’

टाइगर का हैरतअंगेज वीडियो हुआ था वायरल

वायरल वीडियो में टाइगर ने 10 फीट ऊपर रखे एक टार्गेट पर किक मारी है. दो बैक फ्लिप मार एक्टर ने लंबी छलांग लगाते हुए ये कारनामा कर दिखाया है. वे खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए बता रहे हैं कि ये टार्गेट 10 फीट की ऊंचाई पर है. एक्टर तो इसे भी और ऊंचा करने की तैयारी कर रहे हैं. उनका ये वीडियो देख फैन्स फिर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं टाइगर

वर्क फ्रंट पर टाइगर फिल्म हीरोपंती 2 की तैयारी में लगे हैं. जिस फिल्म से एक्टर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, अब वे उसके सीक्वल में काम करने को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं. उनकी पिछली फिल्मों की ही तरह, हीरोपंती 2 में भी एक्शन का जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा टाइगर बागी 4 में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे.

लव लाइफ के कारण होती है टाइगर की चर्चा

टाइगर श्राफ अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. पिछले दिनों दोनों को मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट किया गया था. टाइगर और दिशा की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola