Vande Bharat : वंदे भारत पर पत्थरबाजी करने वालों की हुई पहचान, कार्रवाई की तैयारी में भारतीय रेलवे

पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन के रेक में लगे सीसीटीवी कैमरे द्वारा लिए गए वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर, रेलवे ने पत्थरबाजों की पहचान कर ली है.
पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है. लेकिन इसके बावजूद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस पर हो रही पथराव की घटना को लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने जीआरपी और राज्य पुलिस के साथ गहन जांच की है.
Also Read: पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा,आरपीएफ सतर्क
हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन के रेक में लगे सीसीटीवी कैमरे द्वारा लिए गए वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर, रेलवे ने पत्थरबाजों की पहचान कर ली है. पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए पहल की गई है और उपयुक्त कार्रवाई की जा रही है. अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई राज्य के अधिकारियों और राज्य पुलिस की ओर से की जाएगी. जल्द ही अपाराधियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी गई है.
रेलवे ऐसे ट्रेनों पर पथराव करने की गतिविधियों की निंदा करता है , जो राष्ट्रीय संपत्ति को नष्ट करने के साथ-साथ निर्दोष यात्रियों की परेशानियों का कारण बनते है. आरपीएफ ने इस तरह के खतरे को रोकने के लिए संवेदीकरण अभियान शुरू किया है और रेलवे संपत्ति को इस तरह के नुकसान के किसी भी इरादे का पता लगाने के लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किया गया पथराव, रेलवे अधिकारियों ने दिये जांच के आदेश
आरपीएफ कर्मियों की तैनाती मार्ग में पड़ने वाले सैंथिया, बोलपुर और अहमदपुर रेल मार्ग पर की गयी है. परम शिव ने बताया कि जब ट्रेन इस एरिया से गुजरती है, तो यहां आधुनिक हथियारों से लैस आरपीएफ कर्मी पेट्रोलिंग करते हैं. जब ट्रेन डाउन लाइन से वापसी करती है, तो उस वक्त भी आरपीएफकर्मी इन मार्गों की निगरानी करते हैं. अभी तक पूर्व रेलवे क्षेत्र में इस तरह की घटना नहीं हुई है. श्री शिव ने बताया कि कई बार बच्चे भी खेल-खेल में ऐसी घटना को अंजाम दे देते हैं. इसलिए हम इन इलाकों में घटना के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए जागरूकता शिविर भी चला रहे हैं, स्कूल, कॉलेज और गांवों में जाकर लोगों से ऐसा न करने को कह रहे हैं, आरपीएफ द्वारा गांव-गांव माइकिंग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




