Diwali पर खास तरीके से सजता है Golden Temple, ट्रिप पर जाने का करेगा मन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Nov 2023 10:33 AM

विज्ञापन

Diwali in Golden Temple: हिंदू धर्म के अनुसार, प्रभु श्रीराम अपनी पत्नि और भाई के साथ पूरे 14 साल का वनवास पूरा कर अपने घर लौटे थे.ऐसे में उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था.

विज्ञापन

Diwali  in Golden Temple: अमृतसर का स्वर्ण मंदिर देश-दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन दिवाली पर इसकी अलग ही छटा होती है. इस दिन स्वर्ण मंदिर के ऊपर आतिशबाजी का नजारा जबरदस्त होता है. स्वर्ण मंदिर को सजाया जाता है, जो दिखने को बहुत खूबसूरत लगता है. इस बार भी दीवाली पर शानदार तरीके से अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती देखी जाएगी

जानें क्यों खास है स्वर्ण मंदिर की दिवाली

हिंदू धर्म के अनुसार, प्रभु श्रीराम अपनी पत्नि और भाई के साथ पूरे 14 साल का वनवास पूरा कर अपने घर लौटे थे.ऐसे में उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था.वहीं दूसरी ओर सिक्ख धर्म के सिक्ख धर्म के छठें गुरु ‘गुरु हरगोबिंद साहिब’ जी ने इस पावन दिन पर 52 राजाओं को कैद से मुक्त करवाया था.ऐसे में इस दिन को सिख धर्म द्वारा ‘बंदी छोड़ दिवस’ के नाम से मनाया जाने लगा.

क्यों खास है स्वर्ण मंदिर की दिवाली

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर देश-दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन दिवाली पर इसकी अलग ही छटा होती है. इस दिन स्वर्ण मंदिर के ऊपर आतिशबाजी का नजारा जबरदस्त होता है. इसके साथ ही मंदिर के परिसर में दिए जलाते हैं, झालरें लगाई जाती हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. आप यहां एक स्प्रिचुअल दिवाली मनाने आ सकते हैं.

इन शहरों में भी होती है दिवाली की धूम

जालंधर , लुधियाना , बठिंडा , पठानकोट , संगरूर , पटियाला , गुरदासपुर , हा‍ेशियारपुर में भी रोशनी का पर्व दिवाली मनाई जाती है. दीपावली के मौके पर पूरा राज्‍य में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और पुलिसकर्मी प्रमुख स्‍थलों पर तैनात हैं.

चंडीगढ़ में भी रोशनी के त्‍योहार दिवाली की धूम है और सिटी ब्‍यूटीफुल जगमग-जगमग कर रही है. इस मौके पर घरों और इमारतों को मनमोहक तरीके से सजाया गया है.धार्मिक स्‍थलों को सुंदर तरीके से सजाया गया है और वहां विशेष पूजा व अर्चना हुई है.शहर में दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस की नजर पटाखे चलाने वालों पर है.    

जानें क्यों स्वर्ण मंदिर है खास

स्वर्ण मंदिर, जिसे हरमिंदर साहिब भी कहा जाता है, एक प्रमुख सिख धर्मिक स्थल है जो अमृतसर, पंजाब में स्थित है. यह मंदिर दुनिया भर के सिख समुदाय के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र है.

कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

इतिहास: स्वर्ण मंदिर का निर्माण पंजाब के प्रसिद्ध सिख गुरु, गुरु अर्जुन देव जी ने 16वीं सदी में करवाया था. मंदिर का प्राचीन भव्य रचना अद्भुत शिल्पीय कार्य, मार्बल और स्वर्ण के सिखरों से खास दिखावट प्रदान करता है.

सोने का अमृत सरोवर

स्वर्ण मंदिर के परिसर में अमृत सरोवर नामक एक पवित्र सरोवर है. इसमें चारों ओर सोने के प्लेटों वाले सिखर दिए गए हैं, जिनसे सरोवर को सोने का रंग प्राप्त होता है. सिख धर्म के अनुयायियों को इस सरोवर के पानी को अमृता जल के रूप में समझा जाता है और वे इसे पवित्र मानते हैं.

धार्मिक महत्व

स्वर्ण मंदिर गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु ग्रंथ साहिब तक के अनुयायियों के लिए धार्मिक तत्वों का महत्वपूर्ण स्थान है. इस मंदिर में सिख धर्म के धरोहर, धार्मिक संग्रहालय और गुरुद्वारे के किरदारों को देखने का अवसर मिलता है.

सिख संगत का स्वागत

स्वर्ण मंदिर में सभी लोगों का समान और नम्र स्वागत किया जाता है, चाहे वे सिख हों या अन्य धर्म के अनुयायी. धर्मशालाएं और लंगर खाने की सुविधा यहां उपलब्ध होती है, जो सभी को एक साथ बैठकर भोजन करने का अवसर प्रदान करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola