ePaper

Bareilly News: सिपाही ने दुकानदार से चौकी इंचार्ज के लिए मांगी मुफ्त में जैकेट, चौकी इंचार्ज-सिपाही लाइन हाजिर

Updated at : 28 Dec 2021 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: सिपाही ने दुकानदार से चौकी इंचार्ज के लिए मांगी मुफ्त में जैकेट, चौकी इंचार्ज-सिपाही लाइन हाजिर

शहर की बिहारीपुर चौकी के एक सिपाही ने कानपुर लैदर हॉउस के मालिक से चौकी इंचार्ज के लिए जैकेट की मांग की. दुकान मालिक ने जैकेट देने से मना कर दिया. इससे ख़फ़ा सिपाही दुकानदार से बदतमीजी करने लगा.

विज्ञापन

Bareilly News: शहर की बिहारीपुर चौकी के एक सिपाही ने कानपुर लैदर हॉउस के मालिक से चौकी इंचार्ज के लिए जैकेट की मांग की. दुकान मालिक ने जैकेट देने से मना कर दिया. इससे ख़फ़ा सिपाही दुकानदार से बदतमीजी करने लगा. इसके चलते दुकान पर हंगामा होते ही भीड़ जमा हो गई. सिपाही के हंगामा करने की सूचना पर चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए. इसके बाद मामला शांत हुआ. दुकानदार ने आईजी से मामले की शिकायत की. इसके बाद एसएसपी ने सिपाही और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर जांच शुरु कर दी है.

बरेली के सिविल लाइन्स में स्थित बिहारीपुर चौकी पर तैनात सिपाही सुमित कानपुर लैदर हाउस पर पहुंचा था. सिपाही ने उसके मालिक से चौकी इंचार्ज बिहारीपुर सनी चौधरी के लिए जैकेट की मांग की.दुकानदार ने मना कर दिया. उसने दुकानदार के मना करने पर बदतमीजी की. इससे दुकान पर हंगामा मच गया. कुछ ही देर में बिहारीपुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे गए. दुकानदार ने आईजी से शिकायत करते दरोगा और सिपाही की सीसीटीवी होने की भी बात बताई.

आईजी ने एसएसपी को मामले की जांच कराने को कहा. एसएसपी ने मामला संज्ञान में आने के बाद रात में ही चौकी इंचार्ज बिहारीपुर और सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया.यहां के लोगों ने बताया कि सुमित काफी समय से बिहारीपुर चौकी पर तैनात था.उसकी बदतमीजी से लोग काफी परेशान थे.इस मामले में आईजी ने भी जांच शुरु कराई है.जांच में दोषी मिलने पर गैर जनपद तबादला भी हो सकता है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola