ePaper

पूर्व केंद्रीय मंत्री का पार्थिव शरीर हाजीपुर पहुंचते ही लगे 'रघुवंश बाबू अमर रहें' के नारे, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Updated at : 14 Sep 2020 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री का पार्थिव शरीर हाजीपुर पहुंचते ही लगे 'रघुवंश बाबू अमर रहें' के नारे, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

पटना / हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार आज वैशाली जिले के हसनपुर घाट पर किया जाना. रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर हाजीपुर पहुंचते ही पूरा इलाका ''रघुवंश बाबू अमर रहें'' के नारों से गूंजायमान हो उठा.

विज्ञापन

पटना / हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार आज वैशाली जिले के हसनपुर घाट पर किया जाना. रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर हाजीपुर पहुंचते ही पूरा इलाका ”रघुवंश बाबू अमर रहें” के नारों से गूंजायमान हो उठा.

undefined

रघुवंश बाबू की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को ले जा रही गाड़ी के पीछे हजारों लोगों का हुजूम चल पड़ा था.

undefined

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिक शरीर अंजानपीर चौक पहुंचने पर वैशाली विधायक राज किशोर सिंह समेत नेता और अन्य लोगों ने पार्थिक शरीर पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

undefined

पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए वैशाली के जेडीयू विधायक समेत अन्य लोग पुष्प अर्पित करने के लिए घंटे भर से ज्यादा देर तक खड़े रहे.

undefined

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिक शरीर के लालगंज पहुंचने पर मुन्ना शुक्ला समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके पार्थिक शरीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ”रघुवंश बाबू अमर रहे, अमर रहे” का नारा लगाया.

undefined

जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार हसनपुर घाट पर करीब 1.30 बजे प्रस्थान होगा. इसी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. इसके लिए सुबह से ही प्रशासन की टीम पहुंच कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola