The Kerala Story OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी द केरल स्टोरी, अभी नोट कर लें तारीख

Updated:
विज्ञापन
The Kerala Story OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी द केरल स्टोरी, अभी नोट कर लें तारीख

अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म 5 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अबतक ये किसी ओटीटी पर नहीं आई है. फैंस इसे ओटीटी पर देखने के लिए बेताब है. अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर नया अपडेट आया है.

विज्ञापन
undefined

अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज के साथ ही कई विवादों में घिर गई थी. हालांकि विवादों में रहने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन की. जिसने भी मूवी देखी, उसने अदा की अदाकारी की तारीफ की.

undefined

दे केरल स्टोरी पिछले साल 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अब तक ये ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई है.

undefined

दे केरल स्टोरी को घर पर देखने के लिए जो फैंस इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें जी5 पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी5 ने ‘द केरल स्टोरी’ के ओटीटी राइट्स सफलतापूर्वक हासिल कर लिए हैं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में अभिषेक कुमार लगाएंगे जान की बाजी, इन नामों पर लगी मुहर!
undefined

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि दे केरल स्टोरी 12 जनवरी या 19 जनवरी, 2024 को जी पर स्ट्रीम होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब आधिकारिक रिलीज डेट के लिए फैंस को इंतजार करना होगा.

Also Read: Maharani 3 OTT Release: इंतजार खत्म, हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें तारीख
undefined

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित दे केरल स्टोरी में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

undefined

फिल्म की कहानी उन्नीकृष्णन के बारे में है जो आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में फंस जाती है क्योंकि उसका ब्रेनवाश कर दिया जाता है. बता दें कि मूवी ने भारत में 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. रिलीज के बाद मूवी को लेकर काफी चर्चा हुई थी.

undefined

जी 5 ने द केरल स्टोरी के अधिकार प्राप्त कर लिए थे और इसे 23 जून 2023 से स्ट्रीम किया जाना था, लेकिन राजनीतिक कारणों से ऐसा नहीं हो सका. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म को पहले कोई ओटीटी खरीदार नहीं मिल रहे थे.

Also Read: Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के शो में ये 3 कंटेस्टेंट चलाएंगे अपना जलवा, जानें सेलेब्स के नाम!
undefined

निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पहले दावा किया था कि फिल्म एक उपयुक्त ओटीटी पार्टनर खोजने के लिए संघर्ष कर रही है और फिल्म उद्योग उनके खिलाफ एकजुट हो गया है.

undefined

सुदीप्तो सेन ने कहा था, “बॉक्स ऑफिस पर हमारी सफलता ने फिल्म उद्योग के कई वर्गों को परेशान कर दिया है. हमें लगता है कि मनोरंजन उद्योग का एक वर्ग हमारी सफलता के लिए हमें दंडित करने के लिए एकजुट हो गया है.”

undefined

अदा शर्मा ने फिल्म को हिट बनाने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “पांचवां सप्ताह और द केरल स्टोरी अभी भी मजबूत चल रही है. हमें अभी भी सिनेमाघरों में बनाए रखने और इसे बार-बार देखने के लिए धन्यवाद. मैं बहुत आभारी हूं.”

Also Read: The Kerala Story: 9वें दिन द केरल स्टोरी हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल, विद्युत जामवाल की IB 71 का निकला दम
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola