Kolkata Accident : ठाकुरपुकुर में बड़ा हादसा, बस और कार की टक्कर में 21 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरपुकुर पुलिस ने उस बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इस साल अप्रैल में, ड्यूटी के दौरान ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के सामने रेत से भरी लॉरी की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ठाकुरपुकुर में भीषण बस हादसा हुआ है. रूट नंबर 235 की यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. पीछे से आ रही लग्जरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी.मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 21 लोग घायल बताये जा रहे है. कई की हालत गंभीर बनी हुई है.उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. बस ने इस दौरान दो कारें भी क्षतिग्रस्त हाे गई हैं.

विज्ञापन

ठाकुरपुकुर पुलिस ने उस बस के ड्राइवर को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे डायमंड हार्बर रोड पर हुआ. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ठाकुरपुकुर जाने वाली रूट 235 की बस यात्रियों को छोड़ने के लिए रुकी थी. तभी कोलकाता से काकद्वीप जा रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी. ठाकुरपुकुर पुलिस ने उस बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इस साल अप्रैल में, ड्यूटी के दौरान ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के सामने रेत से भरी लॉरी की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी.

Also Read: ममता बनर्जी के विजया सम्मेलन में सुकांत मजूमदार व दिलीप घोष आमंत्रित, सूची में शुभेंदु अधिकारी का नाम नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola