Roger Federer Retirement: रोजर फेडरर ने टेनिस को कहा अलविदा, Laver Cup 2022 में दिखेंगे आखिरी बार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Sep 2022 7:44 PM
41 साल के फेडरर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा आप सभी के लिए मैं एक खबर दे रहा हूं. मैं 41 साल का हो चुका हूं और मुझे लगता है कि अब मैं पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट ले लूं.
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer Retirement) ने संन्यास की घोषणा कर दी है. 41 साल के फेडरर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा आप सभी के लिए मैं एक खबर दे रहा हूं. मैं 41 साल का हो चुका हूं और मुझे लगता है कि अब मैं पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट ले लूं.
Laver Cup 2022 में आखिरी बार दिखेंगे रोजर फेडरर
रोजर फेडरर टेनिस कोर्ट में आखिरी बार Laver Cup 2022 में खेलते हुए दिखेंगे. उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, मैं Laver Cup 2022 के बाद पेशेवर टेनिस से रिटायर हो जाऊंगा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मेरे दोस्त, मेरे कंपिटिटर और प्रशंसक, जो टेनिस को अपना लाइफ मानते हैं, आज मैं आप सभी के साथ कुछ समाचार साझा करना चाहता हूं. पिछले तीन वर्षों में मुझे चोटों और सर्जरी के रूप में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि मैंने प्रतिस्पर्धा में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन अपने शरीर की क्षमताओं और सीमाओं को भी जानता हूं. और इसका आभास मुझे हाल के दिनों में हो गया. मेरी उम्र 41 साल की हो गयी है. मैंने 24 साल के करियर में 1500 से अधिक मैच खेले हैं. मुझे लगा कि अब अपने करयरि को समाप्त कर लेना चाहिए.
Tennis legend Roger Federer announces retirement from professional tennis after Laver Cup 2022 pic.twitter.com/6CIRXuTkKn
— ANI (@ANI) September 15, 2022
रोजर फेडरर टेनिस को दिया 24 साल, 20 बार बने ग्रैंड स्लेम चैंपियन
रोजर फेडरर ने टेनिस को अपना 24 साल दिया. अपने करियर में वो 20 बार ग्रैंड स्लेम चैंपियन बने. फेडरर पुरुष सिंगल टेनिस में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अपने 24 साल के करियर में 1500 टेनिस मुकाबले खेले हैं.
2021 के बाद से फेडरर कोर्ट से हैं बाहर
रोजर फेडरर 2021 में विम्बलडन खेलने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं. इसके बाद उनके घुटने की कई सर्जरी हुई. फेडरर चोट और सर्जरी से परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










