iPhone 15 खरीदनेवालों के लिए रिलायंस जियो का जबरदस्त ऑफर, देखें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Sep 2023 6:28 PM
Reliance Jio Recharge Plan for iPhone 15 - रिलायंस रिटेल या ऑनलाइन स्टोर से iPhone 15 खरीदने वाले ग्राहक 6 महीने के लिए 399 रुपये हर महीने के कॉम्प्लिमेंट्री प्लान के एलिजिबल हैं. इस प्लान में 3 जीबी/दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस/दिन का फायदा मिलता है. आइए डीटेल से जानें इस ऑफर के बारे में-

Reliance Jio Offer for iPhone 15 : रिलायंस जियो ने ‘मेक इन इंडिया’ आईफोन 15 कस्टमर्स के लिए आकर्षक ऑफर का ऐलान किया है. यह ऑफर केवल रिलायंस डिजिटल, जियोमार्ट या रिलायंस रिटेल स्टोर्स से खरीदे गए ‘मेक इन इंडिया’ iPhone 15 पर लागू है.

रिलायंस रिटेल या ऑनलाइन स्टोर से iPhone 15 खरीदने वाले ग्राहक 6 महीने के लिए 399 रुपये हर महीने के कॉम्प्लिमेंट्री प्लान के एलिजिबल हैं. इस प्लान में 3 जीबी/दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस/दिन का फायदा मिलता है. आइए डीटेल से जानें इस ऑफर के बारे में-
Also Read: Jio AirFiber से मिलेगी 1Gbps की वायरलेस 5G स्पीड, Netflix और Amazon Prime समेत 14 फ्री OTT Apps
iPhone 15 खरीदने पर मिलेगा कॉम्प्लिमेंट्री रीचार्ज – रिलायंस रिटेल या ऑनलाइन स्टोर से iPhone 15 खरीदने वाले ग्राहक 6 महीने (3GB/दिन, अनलिमिटेड वॉयस, 100 एसएमएस/दिन) के लिए 399 रुपये प्रति माह के कॉम्प्लिमेंट्री प्लान के पात्र हैं. ऐसे में 2,394 रुपये का लाभ मिलता है.

जियो का यह मेड इन इंडिया आईफोन 15 ऑफर 149 रुपये या उससे ऊपर के प्लान पर नये प्रीपेड एक्टिवेशन के लिए लागू है. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए गैर-जियो ग्राहक नया सिम ले सकते हैं या एमएनपी करा सकते हैं.
Also Read: Jio Anniversary Offer: 7 साल पूरे होने पर जियो दे रहा 21GB फ्री डेटा, 3 नये रीचार्ज प्लान्स लॉन्च, जानें फायदे
iPhone 15 डिवाइस में नया प्रीपेड जियो सिम डालने पर कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर मोबाइल कनेक्शन पर 72 घंटे के भीतर ऑटो क्रेडिट हो जाएगा. एक बार जियो आईफोन 15 ऑफर उनके जियो नंबर पर जुड़ने पर योग्य ग्राहकों को एसएमएस/ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा. जियो कॉम्प्लिमेंट्री प्लान केवल iPhone 15 डिवाइसेज पर काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










