Google Maps फॉलो कर अनजान राह पर कार चला रहा शख्स खाई में गिरा, परिवार ने गूगल को कोर्ट में घसीटा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Sep 2023 12:39 PM
Google sued for negligence over google maps - फिलिप पैक्ससन अपनी गाड़ी से ड्राइव करते हुए टूटे हुए पुल की ओर बढ़े. इसके बाद वह एक खतरनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे. यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में उत्तरी कैरोलिना के हिकोरी में एक पुल से गिर जाने के बाद फिलिप पैक्ससन डूब गए

Google sued for negligence over google maps – गूगल मैप्स को अनजान रास्तों का साथी माना जाता है. यही वजह है कि गूगल मैप्स का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स करते हैं. लेकिन गूगल मैप्स पर आंख बंद कर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है.

अमेरिका में एक शख्स के साथ एक ऐसी ही घटना घटी, और इसके बाद गूगल की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एक परिवार ने अपने सदस्य को खो दिया. पीड़ित परिवार का कहना है कि फिलिप पैक्ससन नाम का यह शख्स अपनी जीप ग्लैडिएटर कार में गूगल मैप्स को फॉलो करते हुए अनजान रास्ते पर सफर कर रहा था.
Also Read: Google Chrome को भी मिलेगा Microsoft Edge का यह जबरदस्त फीचर, अब पढ़ ही नहीं बल्कि सुन भी सकेंगे आर्टिकल्स
फिलिप पैक्ससन अपनी गाड़ी से ड्राइव करते हुए टूटे हुए पुल की ओर बढ़े. इसके बाद वह एक खतरनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे. यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में उत्तरी कैरोलिना के हिकोरी में एक पुल से गिर जाने के बाद फिलिप पैक्ससन डूब गए थे.

पैक्ससन की पत्नी एलिसिया ने इस हफ्ते Google की मूल कंपनी अल्फाबेट के खिलाफ दायर मुकदमे में कंपनी पर आरोप लगाये हैं. अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि पैक्ससन की गाड़ी बिना सुरक्षा किनारे वाले पुल से 20 फीट नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस सड़क पर वह गाड़ी चला रहे थे, वहां किसी तरह की चेतावनी के भी संकेत नहीं थे.
Also Read: Google News : इंटरनेट सर्च इंजन के रूप में गूगल का वर्चस्व अमेरिकी अदालत में मुकदमे का कर रहा सामना
अब आप सोचेंगे कि इस एक्सीडेंट के लिए गूगल कैसे जिम्मेदार है? पैक्ससन की पत्नी एलिसिया ने मुकदमे में यह बात कही है कि पैक्ससन की मौत से पहले कई लोगों ने Google को इस बारे में कई बार सूचित किया था और उससे गूगल मैप्स पर उस ‘खतरनाक’ रास्ते की जानकारी अपडेट करने का आग्रह किया था.

गूगल की ओर से इस मामले में कहा गया है कि कंपनी को पैक्ससन परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति है. उन्होंने कहा है कि हम अपने यूजर्स को मैप्स के जरिये सही रास्तों की जानकारी देना चाहते हैं. फिलहाल कंपनी इस मुकदमे के सभी पहलुओं की समीक्षा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










