ePaper

TATA की इस Electric Var की डिलीवरी के लिए 2 महीने का इंतजार, बुक कराने वाले जानें होली तक होगी डिलीवरी

Updated at : 01 Dec 2023 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
TATA की इस Electric Var की डिलीवरी के लिए 2 महीने का इंतजार, बुक कराने वाले जानें होली तक होगी डिलीवरी

टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी को 7 सितंबर 2023 को बाजार में लॉन्च किया है. इस कार की एक्स-शोरूम में कीमत 14.74 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 19.94 लाख रुपये तक जाती है. यह कुल तीन वेरिएंट में आती है, जिनमें क्रिएटिव, फियरलैस और एम्पावर्ड शामिल है.

विज्ञापन

Tata Nexon EV Waiting Period : भारत की घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी एसयूवी कार को बाजार में लॉन्च कर दिया है. लॉन्चिंग के बाद से ही इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई है कि कंपनी उसके अनुपात में उसका उत्पादन नहीं कर पा रही है. इस वजह से उसने इसकी वेटिंग पीरियड को बढ़ा दिया है. मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी एसयूवी कार की वेटिंग पीरियड बढ़ाकर आठ हफ्ते अथवा 56 दिन कर दिया है. इसका मतलब यह है कि अगर आपने टाटा नेक्सन ईवी कार को आज की डेट में बुकिंग कराई है, तो आपको दो महीने बाद डिलीवरी मिलेगी. हालांकि, कंपनी की ओर से यह वेटिंग पीरियड केवल मुंबई के लिए बताई जा रही है.

टाटा नेक्सन ईवी की कीमत और वेरिएंट्स

बताते चलें कि टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी को 7 सितंबर 2023 को बाजार में लॉन्च किया है. इस कार की एक्स-शोरूम में कीमत 14.74 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 19.94 लाख रुपये तक जाती है. यह कुल तीन वेरिएंट में आती है, जिनमें क्रिएटिव, फियरलैस और एम्पावर्ड शामिल है. इसके अलावा, नेक्सन ईवी सात कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें फ्लेम रेड, प्रिस्टाइन व्हाइट, इंटेसी टील, एम्पावर्ड ऑक्साइड, फीयरलैस पर्पल, क्रिएटिव ओशियन और डेटोना ग्रे शामिल हैं. यह फाइव सीटर कार है, जिसमें कम से कम पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं.

टाटा नेक्सन ईवी में बैटरी पैक और रेंज

टाटा नेक्सन ईवी कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन में आती है, जिसमें 30 केडब्ल्यूएच (129 पीएस प्रति 215 एनएम) और 40.5 केडब्ल्यूएच (144 पीएस प्रति 215 एनएम) दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इसका स्मॉल बैटरी पैक वर्जन फुल चार्ज में 325 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम है, जबकि 40.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन फुल चार्ज में 465 किलोमीटर की रेंज देगा.

Also Read: टाटा नेक्सन से अधिक माइलेज देती है 7 सीटर यह कार, 8 लाख के बजट में आपकी फैमिली के लिए बेस्ट

टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग कैपिसिटी

  • 7.2 केडब्ल्यू एसी होम चार्जर (10-100 फीसदी) : 4.3 घंटे (मीडियम रेंज) और 6 घंटे (लॉन्ग रेंज)

  • एसी होम वॉलबॉक्स (10-100 फीसदी) : 10.5 घंटे (मीडियम रेंज), 15 घंटे (लॉन्ग रेंज)

  • डीसी फ़ास्ट चार्जर (10-100 फीसदी): मीडियम और लॉन्ग रेंज के लिए 56 मिनट

  • 15ए पोर्टेबल चार्जर (10-100 फीसदी) : 10.5 घंटे (मीडियम रेंज), 15 घंटे (लॉन्ग रेंज)

Also Read: गरीबों का हमेशा ख्याल रखते हैं रतन टाटा, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में दान देकर बने सबसे बड़े परोपकारी

टाटा नेक्सन ईवी के फीचर्स और मुकाबला

टाटा नेक्सन ईवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25 इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में व्हीकल टू व्हीकल (वी2वी) और व्हीकल टू लोड (वी2एल) फंक्शन भी मिलता है. इसके अलावा, पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार बाजार में टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है. यह गाड़ी एमजी जडएस ईवी के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन है.

Also Read: रतन टाटा देशवासियों को देंगे सस्ती कार का तोहफा, लाने जा रहे 3 नई इलेक्ट्रिक कार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola