‘अमिताभ जितने टैलेंटेड नहीं अभिषेक’,तसलीमा नसरीन के ट्वीट पर Abhishek ने दिया जो जवाब, उसकी हो रही चर्चा

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. हाल ही में एक्टर को फिल्म दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें खास मैसेज लिखकर बधाई दी. इस बीच तसलीमा नसरीन ने जो ट्वीट किया, उसकी चर्चा हो रही है.
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन को फिल्म दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. फिल्म में उन्होंने काफी दमदार किरदार निभाया था. अभिषेक को अवॉर्ड मिलने के बाद उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की थी. अब लेखिका तसलीमा नसरीन (Taslima Nasreen) का एक पोस्ट चर्चा में आ गया, जो उन्होंने अभिषेक को लेकर किया. जिसके बाद एक्टर ने जो जवाब दिया है, उससे आप भी इम्प्रेस हो जाएंगे.
तसलीमा नसरीन ने अपने ट्विटर पर बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को लेकर ट्वीट किया है. तसलीमा ने लिखा, “अमिताभ बच्चन जी अपने बेटे अभिषेक बच्चन से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें लगता है कि उनके बेटे को उनकी सारी प्रतिभा विरासत में मिली है और उनका बेटा सबसे अच्छा है. अभिषेक अच्छा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभिषेक अमितजी जितना प्रतिभाशाली है.”

अभिषेक बच्चन ने तसलीमा नसरीन के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जूनियर बच्चन ने लिखा, बिल्कुल सही मैडम. प्रतिभा या किसी और चीज में कोई भी उनके करीब नहीं आता है. वह हमेशा ‘द बेस्ट’ रहेंगे! मैं उनका बेटा होने पर गर्व महसूस करता हूं. साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है. इसपर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट करते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाया.
Also Read: Aaradhya के बर्थडे में शामिल हुए स्टार्स, जया बच्चन ने पोती को किया विश, अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया KISSदसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिषेक बच्चन को मिला, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की तारीफ दिल खोलकर की. उन्होंने लिखा था, “मेरा गर्व.. मेरी खुशी.. आपने अपनी बात साबित कर दी है.. आपका मजाक उड़ाया गया, उपहास उड़ाया गया.. लेकिन आपने बिना किसी टॉम टॉमिंग के चुपचाप, अपनी ताकत दिखाई.. आप सर्वश्रेष्ठ हैं और हमेशा रहेंगे. आप सर्वश्रेष्ठ थे और हैं और हमेशा रहेंगे! अंत में .. आपने ईमानदारी से दृढ़ता और विश्वास के माध्यम से अपनी बात साबित कर दी है .. !!और आगे भी बार-बार करते रहेंगे, आपका उपहास किया जा सकता है, लेकिन आपको अनदेखा नहीं किया जा सकता!!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










