लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का हाल देख छलका तापसी पन्नू का दर्द, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘हम तो बस प्रवासी हैं…

Updated:
विज्ञापन
लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का हाल देख छलका तापसी पन्नू का दर्द, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘हम तो बस प्रवासी हैं…

Taapsee Pannu video- बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. तापसी ने प्रवासियों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे. वीडियो कोराना काल के दौरान भारत की स्थिति को बयां करता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में तापसी की आवाज सुनाई दे रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. तापसी ने प्रवासियों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे. वीडियो कोराना काल के दौरान भारत की स्थिति को बयां करता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में तापसी की आवाज सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: TMKOC: फैंस के लिए खुशखबरी, शो में ‘दयाबेन’ की होगी वापसी, लॉकडाउन के बाद शो में आएंगी नजर!

तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो 1 मिनट 42 सेकंड का है. वीडियो में लॉकडाउन के कारण परेशान हुए उन तमाम प्रवासियों की तस्वीरें हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी. इन तसवीरों को देखकर हर कोई भावुक हो गया था. वीडियो के साथ तापसी बैकग्राउंड में एक कविता बोलती हुए सुनाई दे रही हैं जिसका शीर्षक है, ‘हम तो बस प्रवासी हैं क्या इस देश के वासी हैं?’

वीडियो को शेयर करते हुए तापसी ने कैप्‍शन दिया, ‘तस्‍वीरों की सीरीज जो शायद हमारे दिमाग से कभी नहीं हटेगी. लाइनें लंबे समय तक हमारे सिर में इको करेंगी. यह महामारी भारत के लिए वायरल इंफेक्‍शन से ज्‍यादा बुरी थी. हमारे दिल से, आपके दिल तक, उन हजारों दिलों के लिए जो शायद हम सबने तोड़े हैं.’

कविता कुछ इस तरह है कि ‘प्रवासी’ के साथ. इसके बाद तापसी की कविता सुनाई देती है जिसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हम तो बस प्रवासी हैं, क्या इस देश के वासी हैं? अगर हम नहीं हैं इंसान तो मार दो हमें भेजो फरमान. खाने को तो कुछ ना मिल पाया.. भूख लगी तो डंडा खाया. फासले तय किए हजारों मील के कुछ साइकिल पर कुछ पैर नंगे. मरे कई भूख से और कई धूप से…पर हिम्मत न टूटी बड़ों के झूठ से. बस से भेजकर ट्रेन से भेजकर जान खो बैठे रास्ते भूलकर. यहां प्रतिमाओं की बड़ी है हस्ती, पर इंसानों की जान है सस्ती. बड़े सपने, अच्छे दिन बतियाए पर भूख किसी की मिटा न पाए. चाहिए न भीख ना दान. बस मत छीनिए आत्मसम्मान. हम तो बस प्रवासी हैं क्या इस देश के वासी हैं?’

बता दें कि तापसी इन दिनों मुंब�� में अपनी बहन के साथ रह रही हैं. तापसी अपनी दादी के काफी करीब थीं, लेकिन लॉकडाउन और मौजूदा हालातों के कारण की वजह से वह अपनी दादी को अंतिम विदाई नहीं देने जा पाई.

तापसी हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में दिखाई दी थीं जिसके लिए उन्हें प्रशंसा मिली थी. इससे पहले, वह ‘सांड की आंख’ में भूमि पेडनेकर संग नजर आईं थीं. वह कमर्शियल और महिला प्रधान फिल्मों में भी अक्सर नजर आती हैं. उन्‍होंने फिल्‍म मिशन मंगल के लिए भी खूब तारीफें बटोरी थीं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola