ePaper

T20 World Cup Schedule 2024: जानें कब-कब होगा भारत का मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

Updated at : 01 Jun 2024 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup Schedule 2024: जानें कब-कब होगा भारत का मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

आईसीसी ने T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस बार 16 टीमों की जगह 20 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला नौ जून को खेला जाएगा. आप यहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. मौजूदा समय में सभी खिलाड़ी भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2024 में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं. आप सभी को बता दें, टी20 विश्व कप 2024 को शुरू होने में अब केवल 23 दिन शेष रह गए हैं. टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अभी तैयारी हो चुकी है. वहीं पहला मुकाबला शनिवार, 1 जून को डलास में यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा. बता दें, इस बार टूर्नामेंट में 16 के बदले 20 टीमें भाग ले रही है. टी20 विश्व कप 2024 इस बार वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका के सह-मेजबानी में खेला जाएगा. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड भी हैं. भारत को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. यह मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. 15 जून को भारत अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलेगा.

ऐसा रहेगा T20 World Cup 2024 का फॉर्मेट

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

T20 World Cup 2024: 20 टीमें ले रही हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीमों की संख्या को 16 से बढ़ाकर 20 कर दिया गया है. सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है. सभी ग्रुप के दो टॉप टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर 8 में सभी टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

T20 World Cup 2024: कब होगा पहला मुकाबला

संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल तीन स्थानों और वेस्टइंडीज में छह स्थानों को मेजबानी का मौका दिया गया है. टूर्नामेंट 1 जून को शुरू होगा. जिसमें सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी कनाडा से भिड़ेगा. साथी मेजबान वेस्टइंडीज ग्रुप खेल के दूसरे दिन गुयाना में पापुआ न्यू गिनी से खेलेगा.

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. हार्दिक पांड्या(उप-कप्तान)
  3. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  4. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  5. विराट कोहली
  6. सूर्यकुमार यादव
  7. शिवम दुबे
  8. रवींद्र जडेजा
  9. कुलदीप यादव
  10. अर्शदीप सिंह
  11. जसप्रीत बुमराह
  12. युजवेंद्र चहल
  13. अक्षर पटेल
  14. मोहम्मद सिराज
  15. यशस्वी जायसवाल

रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.

T20 World Cup 2024: भारत के ग्रुप मैच

Schedule

T20 World Cup 2024: कब से कब तक होगा कौन सा मुकाबला

  • ग्रुप स्टेज – 1 से 18 जून 2024
  • सुपर 8 – 19 से 24 जून 2024
  • पहला सेमीफाइनल – 26 जून 2024
  • दूसरा सेमीफाइनल – 27 जून 2024
  • फाइनल – 29 जून 2024

T20 World Cup 2024: कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल और फाइनल

  • पहला सेमीफाइनल – 26 जून – गुयाना
  • दूसरा सेमीफाइनल – 27 जून – त्रिनिदाद
  • फाइनल – 29 जून – बारबाडोस

T20 World Cup 2024: इन ग्रुप्स में बांटी गई हैं टीमें

Group Information

T20 World Cup 2024: के सभी 55 मैचों के शेड्यूल

Match Schedule
विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola