Swiggy पर ऑर्डर किया पनीर चिली, भेज दिया चिकन चिली, खाकर बीमार हुआ शख्स; जानें पूरा मामला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Nov 2023 11:52 AM
Veg-Non Veg Food - अगर ऐसा कभी हो कि आपने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से किसी रेस्टोरेंट से वेजीटेरियन खाना ऑर्डर किया हो, और डिलीवरी ब्वॉय आपके पास नॉन वेजीटेरियन खाना पहुंचा दे, तो आप क्या करेंगे ? कुछ ऐसा ही हुआ है.
Swiggy delivered Chilli Chicken in place of Chilli Paneer : ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी एक बार फिर अपनी सर्विस को लेकर चर्चा में है. दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है जहां एक शख्स ने अपने स्मार्टफोन पर स्विगी से शाकाहारी खाना ऑर्डर किया था, लेकिन जब ऑर्डर को खोल कर देखा तो मांसाहारी भोजन निकला. इस घटना के बाद यूजर ने स्विगी के हेल्पलाइन पर इसकी रिपोर्ट की. कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसने रेस्टोरेंट के संचालक और स्विगी डिलीवरी बॉय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
मामला क्या है?
रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के आशियाना इलाके के निवासी पीड़ित ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से ड्राई चिली पनीर (वेज) ऑर्डर किया था, लेकिन स्विगी के डिलीवरी बॉय ने ड्राई चिली चिकन (नॉन-वेज) डिलीवर कर दिया. जिस घर में मांसाहारी भोजन का नाम लेने तक की मनाही है, जरा सोचिए कि वहां मांसाहारी खाना पहुंचने पर घर का कैसा माहौल हुआ होगा! स्विगी की हेल्पलाइन पर इसकी रिपोर्ट करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो पीड़ित ने आलमबाग स्थित चाइनीज फ्यूजन रेस्टोरेंट के संचालक और स्विगी डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया.
Also Read: ALERT: रेस्टोरेंट में नॉन-वेज खाने के हैं शौकीन, तो जरूर पढ़ें यह खबरलापरवाही की हदें पार
रेस्टोरेंट ने एक ब्राह्मण परिवार को वेज की जगह नॉनवेज फूड डिलीवर कर लापरवाही की हदें पार कर दीं. रिपोर्ट्स की मानें, तो स्विगी के माध्यम से मंगाये गए डिश की गंध से घर की महिला बीमार पड़ गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं. वह आशियाना सेक्टर आई में अपने परिवार के साथ रहते हैं. पीड़ित के अनुसार, उन्होंने स्थानीय चाइनीज फ्यूजन रेस्तरां से ड्राई चिली पनीर मंगाया था. कुछ देर में डिलीवरी ब्वॉय ने ऑर्डर पहुंचा दिया.

‘पहला टुकड़ा मुंह में डालते ही कुछ अलग जैसा लगा’
पीड़ित स्विगी यूजर ने बताया कि खाने का पहला टुकड़ा मुंह में डालते ही कुछ अलग जैसा लगा. इसपर उन्होंने पत्नी को बुलाकर दिखाया. खाने की गंध से उसके मांसाहारी व्यंजन होने की पुष्टि होते ही पत्नी की तबीयत तक बिगड़ गई. वहीं, गलती से मांस का एक टुकड़ा खाने के बाद पीड़ित को भी उल्टियां आने की खबर है. दरअसल रेस्तरां वालों ने उन्हें चिली पनीर की जगह चिली चिकन भेज दिया था. स्विगी की हेल्पलाइन पर इसकी रिपोर्ट करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने आशियाना थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया. इसमें डिलीवरी ब्वॉय को भी आरोपित बनाया है. पीड़ित के अनुसार पुलिस में शिकायत के बाद रेस्तरां संचालक और कुक ने गलती मान ली है.
Also Read: Google Pay का जबरदस्त ऑफर, 111 रुपये की EMI पर लें 15 हजार का लोनऐसे मामलों में क्या हैं कानूनी प्रावधान?
वेज की जगह नॉन-वेज फूड रेस्त्रां द्वारा सर्व करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. ऐसी परिस्थिति में ग्राहक की हालत खराब होना लाजिमी है. कई मामलों में ऐसा खाना खाने के बाद तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ जाती है. ऐसे मामलों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होता है. इसके अलावा, खराब भोजना परोसने का मामला भी बनता है. इसके अलावा, जान-बूझकर गलत खाना परोसने का दोषी पाये जाने पर जुर्माना और सजा दोनों के प्रावधान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










