ePaper

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा हो सकती है सिनेमाघरों में रिलीज

Updated at : 10 Oct 2020 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा हो सकती है सिनेमाघरों में रिलीज

sushant singh rajput, sushant singh rajput dil bechara अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून महीने में आकस्मात मौत से हर कोई स्तब्ध है. उनके अचानक चले जाने से फैंस काफी दुखी भी हैं. उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वैसे तो फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म देखने का. उस वक्त कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद थे, दर्शक चाहते थे कि वे आखिरी बार सुशांत को बड़े पर्दे पर देखें. आपको बता दें कि जल्द ही फैंस की ये इच्छा पूरी हो सकती है.

विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून महीने में आकस्मात मौत से हर कोई स्तब्ध है. उनके अचानक चले जाने से फैंस काफी दुखी भी हैं. उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वैसे तो फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म देखने का. उस वक्त कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद थे, दर्शक चाहते थे कि वे आखिरी बार सुशांत को बड़े पर्दे पर देखें. आपको बता दें कि जल्द ही फैंस की ये इच्छा पूरी हो सकती है. मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने डिज्नी हॉटस्टार पर मिली सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया है.

दिल बेचारा ने गाड़े थे सफलता के झंडे

दिल बेचारा ओटीटी पर रिलीज की गई और सुपरहिट हो गई. आपको बता दें यह दुनिया की पहली ऐसी फिल्म साबित हुई है जिसके ट्रेलर को सिर्फ 10 दिनों में एक करोड़ से भी ज्यादा लाइक्स मिले थे. इस फिल्म में संजना संघवी बतौर अभिनेत्री फिल्मों में कदम रखा था, इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदारों में दिखे थे.

जल्द ही ये फिल्में भी रिलीज हो सकती है सिनेमाघरों में

दिल बेचारा को बड़े पर्दे पर देखना सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है. खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के अलावा ‘इंदु की जवानी’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख स्टारर ‘सूरज पे मंगल भारी है’ और ‘टेनेट’ भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

यशराज फिल्म्स की ये फिल्में हो सकती हैं रिलीज

इन फिल्मों के अलावा यशराज फिल्म्स भी अपने अगली दो फिल्में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की ‘बंटी और बबली 2’ और अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के अभिनय से सजी ‘संदीप और पिंकी फरार’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर सकती है.आपको बता दें, ये दोनों फिल्में मई के महीने में रिलीज की जाने वाली थी, पर लॉकडाउन के कारण दोनों की रिलीज को टाल दिया गया.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola