MR 360: सूर्यकुमार यादव की सफलता का राज, डाइट चार्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Nov 2022 6:44 AM
India's Suryakumar Yadav bats during the T20 World Cup cricket match between India and Zimbabwe in Melbourne, Australia, Sunday, Nov. 6, 2022. AP/PTI(AP11_06_2022_000098A)
सूर्यकुमार यादव की सफलता में उनके खान-पान की भी अहम भूमिका है और यह दुनिया का नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अपनी खुराक का विशेष ध्यान रखता है. सूर्यकुमार चीट मील्स (डाइट के दौरान किसी समय अधिक कैलोरी वाला खाना) से दूर रहते हैं और कारबोहाइड्रेट भी कम लेते हैं जबकि थोड़ा कैफीन लेते हैं.
सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से रनों की बरसात कर रहे हैं. उनके शॉट खेलने के तरीके को देखकर कई दिग्गज क्रिकेटर उन्हें नया मिस्टर 360 डिग्री (मैदान में चारों तरफ शॉट खेलने वाला खिलाड़ी) बता रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने अपनी सफलता और डाइट को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
सूर्यकुमार यादव का यह है डाइट
सूर्यकुमार यादव की सफलता में उनके खान-पान की भी अहम भूमिका है और यह दुनिया का नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अपनी खुराक का विशेष ध्यान रखता है. सूर्यकुमार चीट मील्स (डाइट के दौरान किसी समय अधिक कैलोरी वाला खाना) से दूर रहते हैं और कारबोहाइड्रेट भी कम लेते हैं जबकि थोड़ा कैफीन लेते हैं.
Also Read: सूर्यकुमार यादव कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय बने, तोड़े कई और रिकॉर्ड
सूर्यकुमार की डाइटीशियन ने बताया स्टार क्रिकेटर का डाइट प्लान
सूर्यकुमार के साथ काम करने वाली जानी मानी डाइटीशियन और खेल पोषण विशेषज्ञ श्वेता भाटिया ने बताया कि दुनिया के इस नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज ने अपने शरीर को लेकर किस तरह योजना बनाई और उस पर काम किया. श्वेता ने कहा, हम पिछले एक साल से उसके साथ काम कर रहे हैं. वह अपनी ओवराल फिटनेस में सुधार करना चाहता था. मैंने खेल पोषण की उसकी समझ को बेहतर करने में मदद की. श्वेता ने कहा कि सूर्या की खुराक पांच बिंदू के एजेंडे पर बनी है. पहला ट्रेनिंग और मैच के दौरान प्रदर्शन में सुधार. दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण, खिलाड़ियों के अनुसार शरीर में वसा (12 से 15 प्रतिशत) का स्तर बनाए रखना. तीसरा, खान-पान से ऊर्जावान बने रहना. चौथा, लगातार खाने की इच्छा को काम करना और सबसे आखिर में लेकिन सबसे जरूरी, उबरने में मदद करना जो खिलाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है.
कम कारबोहाइड्रेट लेकर प्रदर्शन को रखा जा सकता है बरकरार
श्वेता ने सूर्यकुमार का लचीलापन बढ़ाने के लिए उनके कारबोहाइड्रेट लेने के स्तर को न्यूनतम कर दिया है जिससे कि शीर्ष नतीजे हासिल कि जा सकें. उन्होंने कहा, नवीनतम अनुसंधान से पता चलता है कि कैसे कम कारबोहाइड्रेट लेकर प्रदर्शन को बरकरार रखा जा सकता है और साथ ही इसमें इजाफा भी किया जा सकता है. श्वेता ने कहा हमने सूर्या की खुराक से अधिक कारबोहाइड्रेट को हटा दिया. उसके खान-पान में स्वास्थ वसा जैसे बादाम आदि और ओमेगा थ्री शामिल होता है. वह मांसाहारी उत्पादों (अंडे, मीट, मछली), डेरी से काफी प्रोटीन और सब्जियों से फाइबर कारबोहाइड्रेट लेता है. एक एथलीट के लिए हाइड्रेशन सर्वोपरि है जिसमें तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल हैं. सूर्या इसके अलावा कैफीन का इस्तेमाल ताकत बढ़ाने के लिए करते हैं और यह उनके पावर सप्लीमेंट ड्रिंक में शामिल है. श्वेता को गर्व है कि सूर्या अपनी फिटनेस को काफी तवज्जो देते हैं और उनके भोजन में आइसक्रीम, मटन बिरयानी या पिज्जा जैसे ‘चीट मील्स’ बामुश्किल ही शामिल होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










