ePaper

Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, इस ज्योतिषीय उपाय से करें बचाव

Updated at : 07 Oct 2023 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, इस ज्योतिषीय उपाय से करें बचाव

Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जल्द लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगेगा. इसी दिन पितृपक्ष का समापन होगा. यह साल 2023 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. इसके पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगा था.

विज्ञापन
undefined
ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान

सूर्य ग्रहण के लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा. हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्‍वपूर्ण माना जाता है. सूर्य ग्रहण के दौरान और सूतक काल में कुछ कामों को करने की मनाही भी होती है. ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है.

undefined

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा. यह ग्रहण मुख्यरूप से अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से देखा जा सकता है. भारत से सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इस चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. क्योंकि सूतक काल तब लगता है जब ग्रहण दिखाई देता है. लेकिन गर्भवती महिलाओं पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव जरूर पड़ेगा. क्योंकि कि सूर्य ग्रहण के दौरान नाकारात्मक किरणें उन जगहों तक पहुंचती है, जहां-जहां सूर्य का प्रकाश पहुंचता है. हालांकि सूर्य ग्रहण जहां पर दिखाई देता है, उन जगहों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है.

undefined
गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में क्‍या करें क्‍या ना करें

सूर्य ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ नियम बताए गए हैं. ये नियम इस बात को ध्‍यान में रखकर बताए गए हैं कि ग्रहण के दौरान सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं, जिसके कारण नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है. इससे गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे शिशु को सेहत संबंधी समस्‍या होने की आशंका रहती है.

undefined
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए. ऐसा करना उन पर और उनके बच्‍चे पर नकारात्‍मक असर डाल सकता है.

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे बच्चे में शारीरिक दोष पैदा हो सकता है.

undefined
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी चाकू- कैंची या किसी धारदार चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

  • सूर्य ग्रहण खत्‍म होने के बाद गर्भवती महिलाओं को स्‍नान कर लेना चाहिए. यदि ऐसा संभव ना हो पाए तो कम से कम मुंह-हाथ धोकर कपड़े बदल लें.

undefined
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए. ग्रहण काल के दौरान मंत्र जाप करना या भगवान की भक्ति करना चाहिए.

  • गर्भवती महिला पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसके लिए उन्हें तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola