Grahan 2023: अगले साल कब और कितने ग्रहण लगेंगे, यहां जानें सूतक काल और दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Dec 2022 7:52 AM
Surya Grahan 2023, Lunar Eclipse 2023: साल 2023 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे. इनमें से कुछ ग्रहण भारत में नजर आएंगे और कुछ नजर नहीं आएंगे. आइए जानते हैं सभी सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की तारीख समय और इनका असर.
Surya Grahan 2023, Lunar Eclipse 2023: साल 2023 में चार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ने वाले हैं. 2022 की तरह 2023 में भी दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे. इनमें से कुछ ग्रहण भारत में नजर आएंगे और कुछ नजर नहीं आएंगे. आइए जानते हैं सभी सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की तारीख समय और इनका असर.
ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार साल 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ने वाला है. इसमें से दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं. साल 2023 में पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, लेकिन भारत में न दिखाई देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा.साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण भारत के अतिरिक्त पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.
साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजे खत्म होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा. वहीं, साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को लगेगा. इस दिन यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. साथ ही सूतक काल भी मान्य रहेगा.
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आयेगा. यह चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद और प्रशांत महासागर और अटलांटिक व अंटार्कटिका में दिखाई देगा. वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा.
हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, 2023 में लगने वाला दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस लिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. वहीँ 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस लिए दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










